Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2761583
Zee SalaamIndian MuslimDelhi: सीलमपुर में 16 साल के रेहान की हत्या, पार्क में मिली खून से लथपथ लाश

Delhi: सीलमपुर में 16 साल के रेहान की हत्या, पार्क में मिली खून से लथपथ लाश

Delhi News: दिल्ली के सीलमपुर में एक हत्या के बाद सनसनी फैल गई है. यहां एक पार्क में एक 16 साल के लड़के की खून में सनी लाश मिली है. मरने वाले का नाम रेहान है, जो घोंडा चौक का रहने वाला है.

Delhi: सीलमपुर में 16 साल के रेहान की हत्या, पार्क में मिली खून से लथपथ लाश

Delhi News: दिल्ली के सीलमपुर इलाके में मौजूद सेंट्रल पार्क में शुक्रवार रात एक 16 साल के लड़के की खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फैल गई है. मरने वाले लड़के की पहचान रेहान उर्फ सीलमपुरिया के तौर पर हुई है, जो मौजपुर के घोंडा चौक का रहने वाला था.

पुलिस ने दी अहम जानकारी

पुलिस के मुताबिक, 16 मई की रात करीब 11:30 बजे एक पुलिस कांस्टेबल नियमित गश्त पर था. इस दौरान पार्क में एक बेंच और पगडंडी के बीच रेहान को लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ पाया. तत्काल इसकी जानकारी सीनियर अधिकारियों को दी गई. रेहान को फौरन जेपीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

इस मामले में सीलमपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. शुरुआती जांच में पता लगा है कि रेहान उर्फ सीलमपुरिया के पिता का नाम निसार है जो घोंडा चौक, मौजपुर के रहने वाले हैं.  जांच के आधार पर एक नाबालिग समेत दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे फिलहाल पूछताछ जारी है.

Add Zee News as a Preferred Source

तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम और सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्राइम टीम और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स ने भी घटनास्थल की जांच कर सबूत इकट्ठा किए. इस संबंध में  सीलमपुर थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने घटना की जांच के लिए स्पेशल टीमें गठित कर दी हैं, जो आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी हुई हैं.

मृतक के घर वालों की दी गई जानकारी

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है. मरने वाले लड़के रेहान के परिवार को जानकारी दी गई है और पोस्टमार्टम के बाद उसकी लाश को सौंप दिया जाएगा

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news