Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2718709
Zee SalaamIndian MuslimDelhi: मां के 40वें की थी तैयारी; तभी बेटी सायरा को बंदूक सटाकर दोस्त ने मारी गोली

Delhi: मां के 40वें की थी तैयारी; तभी बेटी सायरा को बंदूक सटाकर दोस्त ने मारी गोली

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा में सायरा नाम की एक लड़की की हत्या कर दी गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये मामला जीटीबी एन्क्लेव का है और मरने वाली लड़की के दोस्त ने ये हत्या की है.

Delhi: मां के 40वें की थी तैयारी; तभी बेटी सायरा को बंदूक सटाकर दोस्त ने मारी गोली

Delhi News: पूर्वी दिल्ली के शाहदरा जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां सायरा नाम की 20 साल की एक औरत की सोमवार देर रात जीटीबी एन्क्लेव में उसके पुरुष मित्र ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी. कथित तौर पर आरोपी ने बहस के बाद उस पर दो राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गया.

शहादरा में सायरा की गोली मारकर हत्या

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है, जिसमें दोनों लोग साथ में टहलते हुए दिखाई दे रहे हैं. पुलिस ने कहा, "अचानक विवाद शुरू हो गया, जिसके बाद उस व्यक्ति ने पिस्तौल निकाली और सायरा को दो गोली मार दी."

नज़दीक से मारी गई है गोली

घटना के समय जीटीबी एन्क्लेव पुलिस स्टेशन में एक पीसीआर कॉल आई थी, जिसमें बताया गया था कि एक महिला गोली लगने से घायल अवस्था में पड़ी है. सुंदर नगरी के सामने एमआईजी फ्लैट्स के पास सर्विस रोड पर पहुंचने पर पुलिस ने सायरा को दो गोलियों के घाव के साथ मृत अवस्था में पाया. फोरेंसिक जांच में पुष्टि हुई कि उसे बहुत नजदीक से गोली मारी गई थी.

Add Zee News as a Preferred Source

मां की 40वें की तैयारी

सायरा के परिवार ने बताया कि हाल ही में उसकी मां की मौत के बाद से वह अपनी बहन सईदा और अपने जीजा के साथ रह रही थी. परिवार गुरुवार को होने वाली उसकी मां के लिए 40वें की तैयारी कर रहा था, तभी उन्हें यह दूसरी त्रासदी झेलनी पड़ी. पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और उसे पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. जीटीबी एन्क्लेव पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है. हालांकि अभी हत्या के कारण का साफ पता नहीं लग पाया है.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news