Mathura News: देश में नफरत भरे बयानों का दौर है और नेताओं और हिंदू संगठनों की तरफ से मुस्लिम समाज के खिलाफ जहर उगला जा रहा है. सोशल मीडिया पर मुस्लिम व्यापारियों के बहिष्कार से लेकर पार्कों, त्योहारों और ब्यूटी पार्लरों तक मुस्लिमों की एंट्री पर बैन की मांग ने चिंता बढ़ाई है.
Trending Photos
)
Mathura News: देश इन दिनों राजनीतिक दल के नेता खासकर BJP नेता और हिंदू संगठन के लोग नफरत भरे बयान दे रहे हैं. इसी कड़ी में महाराष्ट्र के मंत्री और बोजीपी नेता नितेश राणे, टी राजा समेत कई भाजपा नेता और हिंदू संगठनों के लोग मुसलमानों के खिलाफ जहर उगल रहे हैं. इस नफरत भरे बयान का असर अब धीरे-धीरे गांवों तक पहुंचने लगा है. सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए हैं जिनमें साफ तौर पर देखा और सुना जा सकता है कि हिंदू संगठनों के लोग और राजनीतिक दलों से जुड़े लोग मुस्लिम व्यापारियों और समाज के बहिष्कार का ऐलान करते नजर आ रहे हैं.
वहीं, कांवड़ यात्रा, महाकुंभ और होली में मुसलमानों के एंट्री पर बैन की मांग की गई थी. अब हर दिन नए तरह के नेता और हिंदू संगठनों के लोग मुद्दे उठाकर एक खास एजेंडे के तहत मुसलमानों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. इस बीच उत्तर प्रदेश के बरेली ज़िले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां रामनवमी के मौके पर एक पार्क में कार्यक्रम हो रहा था. इस दौरान कुछ मुस्लिम युवक पार्क में घूमने पहुंचे, लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें वहां से भगा दिया.
— Muslim Spaces (@MuslimSpaces) April 14, 2025
उन लोगों का कहना था कि पार्क में हिंदू महिलाएं मौजूद हैं, इसलिए मुस्लिम युवकों को पार्क में आने की इजाज़त नहीं दी जा सकती. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि वे पार्क के बाहर एक बैनर लगाएंगे, जिसमें मुसलमानों के प्रवेश पर रोक का एलान होगा.
ब्यूटी पार्लरों में मुसलमानों की एंट्री पर बैन की मांग
श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष और मुख्य वादी पंडित दिनेश शर्मा फलाहारी ने मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में महिला ब्यूटी पार्लरों में मुस्लिम युवकों के एंट्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है. उन्होंने इस संबंध में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी भी लिखी है. साथ ही मुसलमानों पर संगीन इल्जाम भी लगाए हैं.
कांवड़ यात्रा, महाकुंभ और होली में भी मुसमलानों की एंट्री पर बैन की मांग की गई थी. अब यह मामला महिला ब्यूटी पार्लरों तक पहुंच गई है. दरअसल, मथुरा में महिला ब्यूटी पार्लरों में मुस्लिम युवकों की एंट्री पर रोक की गई है. साथ ही सीएम योगी को भी चिट्ठी लिखी गई है. गजबे है बॉस pic.twitter.com/bEMmlBnvi6
— तौसीफ आलम (@Tauseefalamzee) April 14, 2025
दिनेश शर्मा फलाहारी का संगीन इल्जाम
दिनेश शर्मा फलाहारी का इल्जाम है कि मुस्लिम युवक ब्यूटी पार्लरों में कार्यरत महिलाओं को टच करते हैं और बाद में उन्हें प्रेम जाल में फंसा कर ''लव जिहाद'' की घटनाओं को अंजाम देते हैं. उन्होंने आगे कहा कि कई मुस्लिम युवक ब्यूटी पार्लरों में हेयर कटिंग और दूसरे सेवाओं के नाम पर काम करते हैं और धीरे-धीरे महिलाओं से नजदीकियां बढ़ाते हैं.
लव जिहाद करने पर की जाती है आर्थिक मदद- दिनेश शर्मा फलाहारी
उन्होंने दावा किया कि इसके बाद ये युवक लड़कियों को भगाकर कोर्ट मैरिज करते हैं और फिर अन्य शहरों में ले जाकर बेच देते हैं. फलाहारी का कहना है कि इन युवकों को मुस्लिम संगठनों से आर्थिक सहायता भी मिलती है. उन्होंने ऐसे ब्यूटी पार्लर संचालकों पर भी सख्त कार्रवाई की मांग की है, जो मुस्लिम युवकों को महिला ग्राहकों के साथ काम करने की इजाजत देते हैं. दिनेश शर्मा फलाहारी का कहना है कि यह सिर्फ स्थानीय नहीं, बल्कि पूरे देशभर में हो रही घटनाओं का हिस्सा है.
हिंदू से ही करवाएं काम- युगेश्वरी देवी
वहीं, राम की दासी युगेश्वरी देवी जी ने भी इस मामले पर चिंता जताते हुए कहा कि पहले ये युवक स्कूलों के बाहर देखे जाते थे, लेकिन अब उन्होंने स्थान बदलकर ब्यूटी पार्लरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. साथ ही महामंडलेश्वर रामदास जी महाराज ने भी मांग की है कि अगर श्रृंगार जरूरी है तो सिर्फ सनातनी हिन्दू युवकों से ही करवाया जाएं और मांसाहारी मुस्लिम युवकों से दूरी बनाई जाए. उन्होंने हिंदू समाज से ऐसे ब्यूटी पार्लरों का बहिष्कार करने की अपील की.