)
Muhammad Mustufa Case: पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और पूर्व लोक निर्माण मंत्री रज़िया सुल्ताना के बेटे अकील अख्तर की हत्या के मामले में 6 नवंबर 2025 को CBI ने एफआईआर दर्ज की है. यह केस उस शिकायत पर आधारित है जिसमें कहा गया है कि अकील अख्तर, जो पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और पंजाब की पूर्व लोक निर्माण मंत्री रज़िया सुल्ताना के बेटे थे, उनकी मौत 16 अक्टूबर 2025 को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी. वे उस समय सेक्टर-4, मानसा देवी मंदिर के पास, पंचकुला में रहते थे.
आरोप के मुताबिक, अकील अख्तर और उनके परिवार के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था. 27 अगस्त को अकील ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने अपने पिता और अपनी पत्नी के बीच अवैध संबंधों की बात की थी. उन्होंने यह भी कहा था कि उनका पूरा परिवार, जिसमें मां और बहन भी शामिल हैं, उन्हें मारने या किसी झूठे केस में फंसाने की साजिश कर रहा है.
हालांकि, उनके पिता ने कहा था कि उनका बेटा मांसिक तौर पर सही नहीं था. वह अक्सर अपनी पत्नी को मारता भी था.
इस मामले में हरियाणा सरकार ने जांच CBI को सौंपने की सिफारिश केंद्र सरकार से की थी. इसके बाद DoPT के नोटिफिकेशन के बाद CBI ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी. CBI ने अब भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 103(1) और 61 के तहत यह एफआईआर दर्ज की है. मामले में नामजद आरोपी हैं- मोहम्मद मुस्तफा, रज़िया सुल्ताना, मृतक की पत्नी और मृतक की बहन हैं.