Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2768076
Zee SalaamIndian Muslimधनुष निभाएंगे मिसाइल मैन डॉ APJ अब्दुल कलाम की भूमिका, Cannes 2025 में हुआ ऐलान

धनुष निभाएंगे मिसाइल मैन डॉ APJ अब्दुल कलाम की भूमिका, Cannes 2025 में हुआ ऐलान

Film on Film on Dr APK Abdul Kalam: पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम ने अपनी बुद्धिमत्ता और नेतृत्व क्षमता से देश को दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों की पंक्ति में ला खड़ा किया. उन्हीं की बदौलत हमारी सीमाओं की सुरक्षा अभेद्य हुई है. उनकी प्रेरणादायी जिंदगी पर जल्द ही रुपहले पर्दे पर देखा जा सकेगा. 

 

पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की बायोपिक में दिखेंगे धनुष
पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की बायोपिक में दिखेंगे धनुष

Delhi News Today: साउथ के सुपरस्टार धनुष अब भारत के मिसाइल मैन और देश के 11वें राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की भूमिका निभाने जा रहे हैं. इस बायोपिक की घोषणा 2025 के 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' में की गई है. फिल्म का निर्देशन ओम राउत करेंगे, जिन्होंने हालिया सालों में 'तानाजी- द अनसंग वॉरियर' जैसी हिट फिल्म के जरिये दर्शकों को रुपहले पर्दे पर मनोरंजन कराया.

पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम पर बनी फिल्म की कहानी सैविन क्वाड्रोस ने लिखी है, जो नीरजा, मैदान और परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण जैसी बायोपिक के लिए जाने जाते हैं. इन फिल्मों के जरिये सैविन क्वाड्रोस ने अपने कलम के जादू से बॉक्स ऑफिस धूम मचा दी और फिल्मी दीवानों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी है.   

डॉ कलाम को पर्दे पर लाना नैतिक जिम्मेदारी

निर्देशक ओम राउत ने इस फिल्म को अपने जीवन का सबसे महत्वपूर्ण अनुभव बताया. उन्होंने कहा,"कलाम एक ऐसे युग के प्रतीक हैं जो सच्चे नेतृत्व की तलाश में है. वह राजनीति और तुच्छता से ऊपर थे. उनके भीतर शिक्षा, उत्कृष्टता और स्वदेशी नवाचार की शक्ति थी. उनकी कहानी को पर्दे पर लाना एक सांस्कृतिक और नैतिक जिम्मेदारी है." उन्होंने कहा कि "यह सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर युवाओं के लिए प्रेरणादायक है."

Add Zee News as a Preferred Source

फिल्म केवल डॉ. कलाम के मिसाइल कार्यक्रम और राष्ट्रपति बनने की यात्रा को नहीं दिखाएगी, बल्कि उनके अंदर के कवि, शिक्षक और सपने देखने वाले इंसान को भी सामने लाएगी. फिल्म में विज्ञान और अध्यात्म का अद्भुत संतुलन दिखाया जाएगा.

'देश का भविष्य गढ़ने वाले श्रद्धांजलि'

इस मौके पर फिल्म के निर्माता अभिषेक अग्रवाल और भूषण कुमार ने भी फिल्म को लेकर अपनी भावनाएं शेयर कीं. अभिषेक अग्रवाल ने कहा, "हम डॉक्टर कलाम की महान जीवन गाथा को बड़े पर्दे पर लाकर फख्र महसूस कर रहे हैं. यह हमारे लिए एक भावनात्मक पल है." भूषण कुमार ने कहा, "यह सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक श्रद्धांजलि है उस इंसान को जिन्होंने हमें सिखाया कि कैसे सपने, समर्पण और विनम्रता से एक देश का भविष्य गढ़ा जा सकता है."

रिलीज डेट का ऐलान जल्द

फिल्म को अभिषेक अग्रवाल, भूषण कुमार, कृष्णन कुमार और अनिल सुंकारा मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट और बाकी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है. उन्होंने अपने नवाचारों और अविष्कारों की बदौलत भारत को दुनिया में अध्यात्म, ज्ञान, स्वर्णिम इतिहास, कला, साहित्य और संस्कृति से परे वैश्विक शक्ति के रुप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई. ऐसे में करोड़ों लोगों को बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार है.

मुस्लिम माइनॉरिटी की ऐसी ही खबरों के लिए विजिट करें https://zeenews.india.com/hindi/zeesalaam

 

TAGS

Trending news