Jammu Kashmir News: हरियाणा पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पुलवामा के रहने वाले डॉ. मुजम्मिल को एक अभियान चलाकर गिरफ्तार कर लिया. साथ ही डॉ. मुजम्मिल के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक और गोला बारूद बरामद किए गए. वहीं, आरोपी डॉ. मुजम्मिल के परिवार वालों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि उन्हें मुजम्मिल से मिलने नहीं दिया जा रहा है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर और हरियाणा की पुलिस टीम ने एक खास अभियान चलाकर दो डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक दोनों डॉक्टरों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार डॉक्टरों की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले डॉ. आदिल राठेर और जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के रहने वाले डॉ. मुजम्मिल के रूप में हुई है. इसी कड़ी में आरोपी डॉ. मुजम्मिल के परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है. इन डॉक्टरों को दिल्ली के लाल किले के नजदीक सोमवार को हुए कार ब्लास्ट से भी जोरकर देखा जा रहा है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर मुजम्मिल हरियाणा के अल-फलाह कॉलेज में डॉक्टर के रूप में कार्यरत थे. गिरफ्तार के एक दिन बाद आरोपी डॉ. मुजम्मील की माँ नसीमा ने मीडिया से बातचीत की और कहा कि उन्हें डॉ. मुजम्मील से मिलने नहीं दिया जा रहा है.
नसीमा ने कहा कि उनके बेटे को रिहा कर दिया जाए. उन्होंने कहा कि उनका बेटा पिछले चार सालों से दिल्ली में डॉक्टर के तौर पर काम कर रहा था, इस दौरान मुजम्मिल के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी. उन्होंने कहा कि बेटे की गिरफ्तारी के बाद उससे मिलने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने नहीं मिलने दिया. नसीमा ने बताया कि उनके दूसरे बेटे को भी गिरफ़्तार कर लिया गया है. उन्होंने आखिर में कहा कि वह बस यही चाहती हैं कि उनके दोनों बेटे को रिहा कर दिया जाए.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक संयुक्त अभियान चलाकर आरोपी डॉ. मुजम्मिल और डॉ. आदिल राठेर को गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि इस गिरफ्तारी के दौरान 360 किलोग्राम ज्वलनशील पदार्थ बरामद किया गया, जो संभवतः अमोनियम नाइट्रेट है. इसके अलावा, उन्होंने बरामद हथियारों और गोला-बारूद के बारे में विस्तार से बताया, जिसमें पिस्तौल, ज़िंदा कारतूस, टाइमर, बैटरियाँ, वॉकी-टॉकी सेट, भारी धातु और अन्य चीज़ें शामिल हैं.