Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2751164
Zee SalaamIndian MuslimIND-PAK War के मद्देनजर 32 हवाई अड्डे अस्थायी तौर पर बंद, यहां देखें पूरी लिस्ट

IND-PAK War के मद्देनजर 32 हवाई अड्डे अस्थायी तौर पर बंद, यहां देखें पूरी लिस्ट

IND-PAK War: भारत और पाकिस्तान के बीच जंग जारी हैं और इस बीच सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 32 एयरपोर्ट्स को बंद कर दिया है. ये फैसला सिक्योरिटी के मद्देनजर लिया गया है.

IND-PAK War के मद्देनजर 32 हवाई अड्डे अस्थायी तौर पर बंद, यहां देखें पूरी लिस्ट

IND-PAK War: एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) और दूसरी एविएशन अथॉरिटी ने उत्तरी और पश्चिमी भारत के 32 हवाई अड्डों पर सभी नागरिक उड़ानों को अस्थायी तौर पर बंद करने के लिए नोटिस टू एयरमेन (NOTAM) जारी किया है. यह अस्थायी बंदी 9 मई 2025 से 14 मई 2025 तक प्रभावी है, जो भारतीय समयानुसार 15 मई को सुबह 5:29 बजे तक लागू रहेगी. इस बंदी को ऑपरेशनल वजहों से लागू किया गया है.

किन हवाई अड्डों को किया गया बंद?

अधमपुर, अंबाला, अमृतसर, अवंतीपुर, बठिंडा, भुज, बीकानेर, चंडीगढ़, हलवारा, हिंडन, जैसलमेर, जम्मू, जामनगर, जोधपुर, कांडला, कांगड़ा (गग्गल), केशोद, किशनगढ़, कुल्लू मनाली (भुंतर), लेह, लुधियाना, मुंद्रा, नालिया, पठानकोट, पटियाला, पोरबंदर, राजकोट (हिरासर), सरसावा, शिमला, श्रीनगर, थोइस और उत्तरलाई को अस्थायी तौर पर बंद किया गया है.

25 एयर रूट्स भी हुए बंद

एक सीनियर नागरिक उड्डयन मंत्रालय अधिकारी ने बताया कि इन सभी हवाई अड्डों से कोई भी नागरिक उड़ान नहीं होगी. साथ ही, एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ने दिल्ली और मुंबई फ्लाइट इंफॉर्मेशन रीजन की 25 एयर ट्रैफिक सर्विस रूट्स को भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया है.

Add Zee News as a Preferred Source

ऑप्शनल्स रूट्स पर हो रही है प्लानिंग

NOTAM G0555/25 के मुताबित, ये 25 रूट्स जमीन से लेकर अनलिमिटेड ऊंचाई तक 14 मई की रात 11:59 UTC (यानि 15 मई सुबह 5:29 IST) तक मौजूद नहीं रहेंगे. एयरलाइंस और ऑपरेटरों को सलाह दी गई है कि वे ऑप्शनल्स रूट्स के लिए प्लान बनाएं

पाकिस्तान से तनाव के बीच ड्रोन देखे गए

इधर, भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, उत्तर में बारामूला से लेकर दक्षिण में भुज तक 26 अलग-अलग जगहों पर संदिग्ध ड्रोन देखे गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक बारामूला, श्रीनगर, अवंतीपोरा, नगरोटा, जम्मू, फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, लालगढ़ जट्टा, जैसलमेर, बाड़मेर, भुज, कुआरबेट, और लखी नाला में ये ड्रोन मिले हैं. बता दें, भारत और पाकिस्तान के बीच अभी हालात गंभीर बने हुए हैं.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news