ED Raid on Al-Falah University: दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद अल-फलाह यूनिवर्सिटी जांच एजेंसियों के रडार पर है. आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े 25 ठिकानों पर छापेमारी की है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
ED Raid on Al-Falah University: दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद अल-फलाह यूनिवर्सिटी जांच एजेंसियों के रडार पर है. मंगलवार (18 नवंबर) की तड़के सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम अल-फलाह यूनिवर्सिटी के 25 ठिकानों पर छापेमारी की है. जांच एजेंसियां यूनिवर्सिटी के वित्तीय लेन-देन, यूनिवर्सिटी के फंड और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े सभी एंगल की जांच कर रही है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अल-फलाह यूनिवर्सिटी के वित्तीय लेन-देन को संभालने वाले लोगों तक भी जांच एजेंसियां पहुंच चुकी हैं. अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े 9 कंपनियों पर जांच एजेंसियों ने फोकस किया है. जांच में एक ही पते (ऐड्रेस) पर 9 कंपनियों के रजिस्टर होने का खुलासा हुआ है. जांच में यह भी पता चला है कि कागज पर तो 9 कंपनियां दिखाए गए हैं, लेकिन असल में ये 9 कंपनियां नहीं है. हालांकि इन आरोपों पर जांच एजेंसियों की तरफ से अभीतक आघिकारिक रिपोर्ट या बयान सामने नहीं आई है.
केंद्र सरकार ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी के बैंक खातों का फोरेंसिक ऑडिट कराने का आदेश दिया है. इस छापेमारी में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा भी शामिल है. बता दें कि दिल्लि के लालकिला मैट्रो स्टेशन के नजदीक कार बम ब्लास्ट का दोषी डॉ. उमर-उन-नबी अल-फलाह यूनिवर्सिटी से रिसर्च के आधिकारिक कामों के लिए जुड़ा हुआ था.
गौरतलब है कि दिल्ली कार ब्लास्ट से कुछ दिन पहले ही अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े डॉक्टर मुजम्मील शकील को हिरासत में लिया गया. मुजम्मील के कमरे से भारी मात्रा में विस्फोटक (अमोनियम नाइट्रेट) बरामद किए गए. इस घटना के बाद कई डॉक्टर गिरफ्तार किए गए और आतंकवाद का नया मोड्यूल सामने आया, जिसे व्हाइट कॉलर मॉड्यूल कहा गया. अब जांच एजेंसियां अल-फलाह यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े संस्थान और लोगों की बारीकी से जांच कर रही है.
अल-फलाह यूनिवर्सिटी हरियाणा के फरीदाबाद में है, जो 70 एकड़ जमीन पर हुई हुई है. दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद AIU (Association of Indian Universities) इस यूनिवर्सिटी की सदस्यता रद्द कर दी. बता दें कि इस यूनिवर्सिटी की स्थापना साल 2014 में हुई, जहां मेडिकल, इंजीनियरिंग और ह्यूमैनिटीज से जुड़े कई कोर्सेज कराए जाते हैं.