Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2902425
Zee SalaamIndian MuslimEid Milad Un Nabi पर विकास ने मंदिर पर लगाई हरी लाइटें; इलाके में तनाव

Eid Milad Un Nabi पर विकास ने मंदिर पर लगाई हरी लाइटें; इलाके में तनाव

Eid Milad Un Nabi: ईद मिलाद उन नबी के मौके पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है. दरअसल आरोप है कि विकास नाम के एक शख्स ने मंदिर के परिसर में हरी लाइट लगाईं, ताकि इलाके का माहौल खराब हो सके.

Eid Milad Un Nabi पर विकास ने मंदिर पर लगाई हरी लाइटें; इलाके में तनाव

Eid Milad Un Nabi: ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शाहदरा शास्त्री पार्क इलाके (कादरी मस्जिद के पास) में जब पारंपरिक जुलूस निकाला जा रहा था, तभी कुछ शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की. हालांकि वह अपनी इस कोशिश में नाकामयाब रहे.

क्या थी उपद्रवियों को आपत्ति?

उपद्रवियों को इस बात पर आपत्ति थी कि मंदिर की दिशा में हरी लाइटें नहीं लगनी चाहिए और इसी बहाने उन्होंने रात के अंधेरे में लाइटें उखाड़ दीं. इस घटना के बाद इलाके में तनाव पैदा हो गया और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई. हालांकि, भारी पुलिस बल तैनात करके हालात पर काबू पा लिया गया.

स्थानीय लोगों ने क्या कहा?

स्थानीय लोगों के मुताबिक, दिन में पुलिस के एसीपी, डीसीपी और एसएचओ ने मामले को सुलझाने की कोशिश की थी, लेकिन रात होते-होते उपद्रवियों ने एक बार फिर से मंदिर परिसर में लाइटें लगा दीं.

Add Zee News as a Preferred Source

विकास जैन की माहौल बिगाड़ने वाली हरकत

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस शरारती हरकत को विकास जैन उर्फ ​​बानी ने अंजाम दिया है, जो जैन धर्म का महासचिव बताया जा रहा है. सामाजिक कार्यकर्ता नियाज अहमद पो मंसूरी ने बताया कि पिछले 23 सालों से शास्त्री पार्क में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस शांतिपूर्वक निकलता आ रहा है. कभी कोई विवाद नहीं हुआ, लेकिन पिछले दो सालों से कुछ तत्व जानबूझकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं. इस बार भी यही सिलसिला नाकाम रहा है।

उन्होंने कहा कि ईद मिलाद के अगले दिन जैन समाज का एक बड़ा त्योहार आ रहा था, जिसकी आड़ में कुछ शरारती लोग ऐसी हरकतें की थी. पिछले साल भी यही किया गया था और यही शख्स इसे अंजाम देने वाला था. 

हमेशा भाईचारे का प्रतीक रहा है त्योहार

स्थानीय आप नेता हसीब अहसन घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि शास्त्री पार्क हमेशा से शांति और भाईचारे का प्रतीक रहा है और यहां के लोग नफरत नहीं, बल्कि प्यार का संदेश देते हैं.  उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि रंगों का कोई धर्म नहीं होता. कई बार रंग प्रकृति का धर्म होते हैं. सब्ज़ियां भी हरे रंग की होती हैं, तो क्या अब ये लोग सब्ज़ियां खाना बंद कर देंगे?

गौरतलब है कि पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर विवाद को बढ़ने से तो रोक लिया, लेकिन उपद्रवियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इससे स्थानीय निवासियों में आक्रोश है और वे प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news