Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में मेरठ के SP ने ईद के मौके पर सड़क पर नमाज आदा करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है और कहा है कि ऐसा करने वालों पर न सिर्फ मुकदमे दर्ज किए जाएंगे, बल्कि उनके पासपोर्ट भी जब्त किए जाएंगे. इस बयान को लेकर बवाल खड़ा हो गया है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Uttar Pradesh News: इस्लाम का पवित्र रमजान का महीना खत्म होने को है, जिसके बाद ईद मनाई जाएगी. ईद को लेकर देशभर की पुलिस-प्रशासन तैयारियां कर रही है और मुस्लिम समुदाय के जिम्मेदारों के साथ मिलकर पीस मीटिंग कर रही है. मेरठ प्रशासन ने ईद के मौके पर सड़क पर नमाज पढ़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है. इस बीच मेरठ के SP अविनाश पांडे ने ईद के दिन सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने ईद के मौके पर सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को सख्त कार्रवाई की धमकी दी है. उन्होंने कहा कि ईद के दिन सड़क पर नमाज पढ़ने वालों पर न सिर्फ मुकदमे दर्ज किए जाएंगे, बल्कि उनके पासपोर्ट भी जब्त कर लिए जाएंगे.
मेरठ SP अविनाश पांडे के इस बयान पर बवाल खड़ा हो गया है. मुस्लिम समुदाय के लोग मेरठ प्रशासन द्वारा लगाए गए इस प्रतिबंध का विरोध कर रहे हैं. साथ ही SP अविनाश पांडे के बयान को पक्षपाती बता रहे हैं. दरअसल, मुस्लिम समुदाय के लोग शौक से या अपनी जिद से सड़क पर नमाज नहीं पढ़ते बल्कि उन्हें कुछ मौकों पर सड़क पर नमाज पढ़ने पर मजबूर होना पड़ता है. वरना कोई व्यक्ति मस्जिद की सुविधाओं से दूर सड़क पर नमाज क्यों अदा करेगा?
बता दें कि ईद के दिन सामान्य नमाज से ज्यादा भीड़ होती है, जिससे मस्जिद में नमाज अदा करने की जगह नहीं बचती, इसीलिए नमाजियों को मजबूरन मस्जिद से बाहर की जगह नमाज अदा करनी पड़ती है. कई जगह पर ये मस्जिदें सड़क किनारे होती है, इसलिए नमाजियों को सड़क पर नमाज अदा करनी पड़ती है. साथ ही ईद, बकरीद और जुमे की नमाजों को सामूहिक तौर पर अदा की जाती हैं, सामूहिक तौर पर नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद में पर्याप्त जगह नहीं बचती, इसलिए नमाजियों को मजबूरन सड़क पर नमाज अदा करनी पड़ती है.
वहीं, मुस्लिम समाज के लोग मेरठ SP अविनाश पांडे के बयान को पक्षपाती और मुस्लिम विरोधी बता रहे हैं. मुस्लिम समुदाय का कहना है कि ईद की नमाज पूरी दिन नहीं, बल्कि ईद की नमाज कुछ समय की होती है. हिंदू समुदाय के कई प्रमुख त्योहार जैसे, होली पर रंग खेलना, दिवाली पर पटाखे जलाना, दुर्गापूजा के लिए पंडाल लगाना, कलश यात्रा, कांवड़ यात्रा आदि जैसे त्योहार में भी सड़कें जाम रहते हैं और इन त्योहारों में नमाज से ज्यादा समय के लिए सड़क जाम रहे हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से इन त्योहारों पर ऐसे आदेश या प्रतिबंध नहीं लगाए जाते हैं.