Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2764305
Zee SalaamIndian Muslimजौनपुर के बाद वाराणसी में पुलिस और पशु तस्करों में मुठभेड़, 25 हजार का इनामी इरफान गिरफ्तार

जौनपुर के बाद वाराणसी में पुलिस और पशु तस्करों में मुठभेड़, 25 हजार का इनामी इरफान गिरफ्तार

Uttar Pardesh News: वाराणसी के डुवाडीह थाना क्षेत्र के पहाड़ी इलाके में इतवार की देर रात पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में दोनों के तरफ से फायरिंग की गई, जिसमें मुल्जिम इरफान घायल हो गए है. वहीं एक और मुल्जिम अंधेरा का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया है. 

जौनपुर के बाद वाराणसी में पुलिस और पशु तस्करों में मुठभेड़, 25 हजार का इनामी इरफान गिरफ्तार

Uttar Pardesh News: उत्तर-प्रदेश के जौनपुर में शनिवार को यानी कि 17 मई को पुलिस और गाय तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई थी. अब ऐसी ही एक और खबर वाराणसी के मंडुवाडीह से भी सामने आ रही है, जहां पुलिस और गो-तस्करों के बीच कल देर रात मुठभेड़ हुई है.

वाराणसी में देर रात मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के पहाड़ी इलाके में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में इरफान नाम का एक शख्स गोली लगने से घायल हो गया है. इरफान वही मुल्जिम है , जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम रखा था. वहीं उसका साथी मोहम्मद लईक अंधेरे का फायदा पुलिस के चंगुल से भाग निकला है.

पुलिस और मुल्जिमों में मुठभेड़
आपको बता दें कि मंडुवाडीह थाना पुलिस अपनी टीम के साथ गश्त पर थे, तभी उन्हें खबर मिली कि दो संदिग्ध बाइक सवार गो-तस्कर बनारस रेलवे स्टेशन के पास मौजूद है. जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पह पहुंची. लेकिन, बाइक सवार पुलिस को देख वहां से भागने लगे. पुलिस टीम ने गो-तस्करों का पीछा कर इलाके में घेराबंदी की. इसके बाद खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी.

Add Zee News as a Preferred Source

मुठभेड़ में इरफान घायल 
पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में मुल्जिमों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें इरफान घायल हो गया . पुलिस ने बताया है कि इस मुठभेड़ में इरफान के बाएं पैर में गोली लगी है. मोहम्मद इरफान करारी इलाके में रहने वाले सत्तार के बेटे हैं. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक इरफान के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम, और पशु क्रूरता अधिनियम सहित 9 आपराधिक मुकदमे तीन अलग-अलग जगह वाराणसी, चंदौली, प्रयागराज और कानपुर में दर्ज हैं. रोहनिया थाने में दर्ज गैंगस्टर केस में वह फरार चल रहा था. इरफान का साथी मोहम्मद लईक मुठभेड़ में अंधेरा का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया, वह प्रयागराज के लोहगरा का निवासी है. 

TAGS

Trending news