JharKhand News: झारखंड के रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज की एक छात्रा मेहर खान ने सोमवार को फाँसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. इस हादसे से कॉलेज प्रशासन और छात्रों में शोक का माहौल है. छात्रा की लाश उसके कमरे में फंदे से लटकी मिली. पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है. हालांकि पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही हैं.
Trending Photos
)
JharKhand News: झारखंड के रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज की एक छात्रा ने सोमवार यानी कि 19 मई की शाम को फाँसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. इस मामले की खबर कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को दी है. पुलिस के मुताबिक खुदकुशी करने वाली छात्रा का नाम मेहर खान है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
न्यूज एजेंसी से मिली जानकारी के मुताबिक खुदकुशी करने वाली मेहर खान रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज की स्टूडेंट थी. मेहर खान कप्यूटर साइंस के सेमेस्टर 2 में पढ़ रही थी. मेहर खान जमशेदपुर की रहने वाली है और रामगढ़ में एक प्राइवेट लॉज में रहती थी. इस घटना के समय मेहर अपने कमरे में अकेली थी, क्योंकि उनकी रूममेट अपने घर गई हुई थी. मेहर ने रूम में पंखे से लटककर आत्महत्या की है. इस घटना की खबर कॉलेज के विधार्थियों ने कॉलेज प्रशासन को दी, जिसके बाद कॉलेज प्रशसान ने मेहर को जल्द से आसपास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया. मेहर की बॉडी को स्थानीय अस्पताल में कुछ देर इलाज के बाद सदर अस्पताल भेज दिया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस पूरे मामले को रजरप्पा थाना क्षेत्र में दर्ज करवाया गया है.
कार्रवाई जारी
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद रजरप्पा थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज पहुँच गए हैं. राजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया, 'स्टूडेंट की लाश उसके कमरे में पंखे से लटकी मिली, शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है." पुलिस जांच कर रही है कि कॉलेज की छात्रा ने आत्महत्या क्यों किया और मौत के पीछे की असली वजह क्या है. रजरप्पा पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है.
सभी समाने जब्त
पुलिस ने छात्रा को फोन और कई निजी चीजों को जब्त कर लिया है. पुलिस को अभी तक की कार्रवाई में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. वहीं उसके दोस्तों ने बताया है कि मेहर खान एक शांत और मेधावी स्वभाव की लड़की थी. फिल्हाल पुलिस उनकी रूममेट से पूछताछ कर रही हैं.