Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2779434
Zee SalaamIndian Muslimतुम्हे काटना हमारा धर्म बयान का EX MP Pragya ने किया समर्थन; बोलीं दलेंगे तुम्हें

'तुम्हे काटना हमारा धर्म' बयान का EX MP Pragya ने किया समर्थन; बोलीं दलेंगे तुम्हें

Pragya Thakur Cow Statement: प्रज्ञा ठाकुर एक बार फिर विवादों में घिरी हुई हैं. उन्होंने टी राजा के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें वह सीधे तौर पर हिंसा करने की बात कर रहे हैं. पूरी खबर पढ़ें.

'तुम्हे काटना हमारा धर्म' बयान का EX MP Pragya ने किया समर्थन; बोलीं दलेंगे तुम्हें

Pragya Thakur Cow Statement: भोपाल से भाजपा की पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है. वह अकसर अपने उग्र बयानों के लिए जानी जाती हैं. मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी प्रज्ञा ठाकुर ने हैदराबाद के नेता राजा सिंह के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें वह कह रहे थे, "गाय काटना तुम्हारा धर्म, तो तुम्हें काटना हमारा धर्म है".

पूर्व नेता अपने बयान के जरिए हिंसा का समर्थन करती नजर आ रही हैं, यूजर्स इसी बात को लेकर उन्हें आड़े हाथों ले रहे हैं. लोगों का कहना है कि गलत करने वालों के लिए कानून है, लेकिन ऐसे खुलेआम हिंसा का समर्थन करना काफी गलत है.

क्या बोलीं प्रज्ञा ठाकुर?

रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रज्ञा ठाकुर अकसर विवादों में रहने वाली करणी सेना के प्रोग्राम में शामिल हुई थीं. इस दौरान उन्होंने कहा कि हम बचपन से नारे लगाते आए हैं कि 370 हटाओ भारत बचाए. अभी भी नारे लगाते आए हैं कि भारत अखंड हो और गौ हत्या बंद हो.

Add Zee News as a Preferred Source

टी राजा के बयान का किया जिक्र

प्रज्ञा आगे कहते हैं कि अभी हमारे भाई राजा सिंह ने, वहां बहुत सारे मिया हैं, हैदराबाद में कह दिया कि गाय काटना तुम्हारा धर्म, तो तुम्हें काटना हमारा धर्म है. तो साफ तौर पर अगर हमारे देवी देवताओं, धरती माता और गौमाता को कुछ कहा तो साफ तौर पर उसे दलना हमारा काम है, और हमें करना पड़ेगा.

जनसंख्या बढ़ाने की अपील

जहां एक तरफ सरकार जनसंख्या नियंत्रण पर बात कर रही है, वहीं उसके उलट प्रज्ञा ने हिंदुओं से अपील की है कि वह अपनी जनसंख्या बढ़ाएं. प्रज्ञा का मानना है कि हिंदुओं की जनसंख्या कम हो रही है, और ऐसे में उन्हें ज्यादा बच्चे पैदा करने चाहिए. प्रज्ञा इससे पहले भी कई ऐसे बयान दे चुकी हैं. वह अकसर अपने बयानों को लेकर विवादों में घिरी रहती हैं.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news