)
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बरेली में I Love Muhammad के पोस्टर लेकर प्रदर्शन करने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियां चलाईं. इस हिंसा के बाद अब फर्रुखाबाद में I Love Muhammad झंडे और दीवार पर पोस्टर लगाए गए हैं. एक तरफ I Love Muhammad के पोस्टर लगाने पर कार्रवाइयां हो रही हैं, दूसरी ओर लोग इस पोस्टर को तेजी के साथ लगा रहे हैं.
फर्रुखाबाद के कमालगंज के राजेपुर सरायेमेदा और गांधीनगर भटपुरा , नुसृतपुर में I Love Muhammad के पोस्टर लगाए गए हैं. इस घटना पर मीडिया ने जब रिपोर्टिंग शुरू की तो प्रशासन ने I Love Muhammad के पोस्टर को हटवा दिया.
बता दें कि बरेली में I Love Muhammad पर हिंसा होने के बाद मौलाना तौफीक रज़ा को फतेहगढ़ केंद्रीय कारागार में शिफ्ट किए जाने के बाद से इलाके में माहौल पर खास नजर रखी जा रही है. दीवार पर I Love Muhammad के पोस्टर लगाने के इल्जाम में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और संबंधित इलाके पर चौकसी बढ़ा दी गई है.
गौरतलब है कि I Love Muhammad के पोस्टर पर कानपुर से विवाद शुरू हुआ था. यहां ईद-ए मिलाद-उन नबी के जुलूस के मौके पर I Love Muhammad का पोस्टर चौक पर लगाने पर विवाद हो गया. पुलिस ने पोस्टर को वहां से हटवा दिया और कई मुस्लिम नौजवानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया. इस कार्रवाई के बाद देश भर में मुस्लिम समाज के लोगों ने I Love Muhammad के पोस्टर के साथ विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया.
I Love Muhammad के अभियान में देश के कई राज्यों में सांप्रदायिक हिंसा भी देखने को मिला. कई जगहों पर पुलिस ने मुस्लिम समाज के लोगों को गिरफ्तार किया और सरेआम परेड निकाली. गुजरात के गांधिनगर में भी इस अभियान के दौरान सांप्रदायिक हिंसा हुई. इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जोरदार पत्थरबाजी भी हुई.