Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2886289
Zee SalaamIndian Muslimफर्रुखाबाद में बिरयानी जिहाद: मुस्लिम प्रधान के खिलाफ मुकदमा; दो गिरफ्तार

फर्रुखाबाद में 'बिरयानी जिहाद': मुस्लिम प्रधान के खिलाफ मुकदमा; दो गिरफ्तार

Uttar Pradesh News: फर्रुखाबाद में एक मुस्लिम प्रधान ग्राम प्रधान मोहम्मद शमी उसके बेटे मोहम्मद सैफ अली और तालिब अली समेत 4 लोगों पर जन्माष्टमी के दिन नॉनवेज बिरयानी बांटने और धर्मभ्रष्ट करने का इल्जाम है. पुलिस ने दो मुल्जिमों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले से जुड़े सबूत इकठ्ठा किए जा रहे हैं. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें. 

फर्रुखाबाद में 'बिरयानी जिहाद': मुस्लिम प्रधान के खिलाफ मुकदमा; दो गिरफ्तार

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मौजूदा मुखिया शमी मोहम्मद और उनके बेटे समेत 4 लोगों पर जन्माष्टमी के दिन नॉनवेज बिरयानी बांटकर धर्मभ्रष्ट करने का इल्जाम है. वहीं, सुनील नाम के एक व्यक्ति ने मुखिया शमी मोहम्मद और उनके बेटे समेत चार लोगों पर मामला दर्ज करवा दिया है. दूसरी ओर मुखिया शमी ने सभी इल्जाम को सिरे से खारिज कर दिया. शमी ने बताया कि उन्होंने बिरयानी नहीं बांटी है और उन्हें राजनीतिक रंजिश के तहत फंसाया जा रहा है. 

दरअसल, फर्रुखाबाद जिले के कम्पिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत करीब दो दर्जन से ज्यादा गांव बाढ़ की समस्या से ग्रसित हैं. यहां ग्राम प्रधान सहित अन्य समाजसेवियों द्वारा बाढ़ पीड़ितों को खाना वितरण किया जा रहा है. इसी दौरान उनपर इल्जाम है कि उन्होंने जन्माष्टमी के दिन जानबूझकर धर्मभ्रष्ट करने के लिए नॉनवेज बिरयानी बांटी. रायपुर चिनहट पुर निवासी सुनील ने चारों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है.

मुखिया शमी मोहम्मद ने क्या कहा?
इस मामले पर मुखिया शमी मोहम्मद ने बताया हमारी नाव चल रही थी. हमने कोई बिरयानी नहीं बांटी है. रामपुर के लोग आए थे वह बोट लेकर गए. उन्होंने बताया कि उनकी नाव से पहले भी खाना बंट चुका है. उन्होंने कहा कि उनके विरोधी उनपर इल्जाम लगा रहे हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

प्रसाशन ने क्या कहा?
इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया रायपुर चिनहट पुर निवासी सुनील ने थाने में आकर तहरीर दी. सुनील ने बताया कि मुखिया शमी मोहम्मद और उसके बेटों ने जन्माष्टमी के अवसर पर नॉनवेज बिरयानी वितरित की. पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता सुनील की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई. दो अभियुक्त गिरफ्तार किए जा चुके हैं. साथ ही इस मामले में सबूतों को इकठ्ठा किया जा रहा है. अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

About the Author
author img
Zeeshan Alam

जीशान आलम Zee Media में ट्रेनी जर्नलिस्ट हैं. वह बिहार के छपरा के निवासी हैं और दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है. सियासत और मुस्लिम माइनॉरिटी से जुड़ी ख़बरें वो आ...और पढ़ें

TAGS

Trending news