Mumbai News: मुंबई के गोवंडी इलाके में दो अनजान स्कूटी सवारों ने ऑयल माफिया सदरुद्दीन खान पर फायरिंग की है. हमला उस वक्त किया गया जब खान अपने घर नवी मुंबई जा रहे थे. फायरिंग में खान को दो गोलियां लगी है.
Trending Photos
)
Mumbai News: मुंबई के गोवंडी इलाके से बुधवार को जानलेवा मामले की खबर सामने आई है. दो अनजान स्कूटी सवारों ने शहर के सबसे बड़े ऑयल माफिया सदरुद्दीन खान पर फायरिंग की है. खान सिर्फ मुंबई ही नहीं बल्कि उसके आसपास के इलाके के भी सबसे बड़े डीजल माफिया हैं.
मुंबई पुलिस के मुताबिक हमला रात के 10 बजे का आसपास किया गया, जब सदरुद्दीन अपनी लग्जरी कार के आगे वाली सीट पर बैठ कर अपने नवी मुंबई के घर जा रहे थे. बाइक सवार पहले से ही जगह घात लगाए हुए थे. हमलावरों ने खान पर नजदीक से फायरिंग की है, जिसमें उनको दो गोलियां लगी है. आसपास के लोगों ने तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया. डॉक्टर के मुताबिक उनकी हालात बेहतर है.
समंदर का सरताज
सदरुद्दीन खान मुंबई और उसके आसपास के शहरों में समुद्री रास्तों से डीजल तस्करी के काम को बेहद सही तरीके से ऑपरेट करते हैं, जिसके वजह से खान को समंदर का सरताज कहा जाता है. सुरक्षा एजेंसियों की आखों में धुल झोक कर लाखों लीटर डीजल की तस्करी करने में वह माहिर है. जानकारी के मुताबिक खान के तार अंडरवर्ल्ड से भी जुड़े हुए हैं.
निजी रंजिश के एंगल की जांच
सदरुद्दीन खान पर हुए हमले की पुलिस जांच कर रही है, जिसमें पुलिस निजी रंजिश के एंगल की भी जांच-पड़ताल कर रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई क्राइम ब्रांच ने साल 2014 में सदरुद्दीन खान को डीजल तस्करी के संगठित गिरोह चलाने के मामले में गिरफ्तार भी किया था.
अबू बकर शेख से भी जुड़े
वहीं आईएएनएस को मुंबई पुलिस ने कहा है कि सदरुद्दीन खान के तार मोहम्मद अली अबू बकर शेख से भी जुड़े हैं. साल 2010 में दक्षिण मुंबई में कुख्यात डीजल माफिया सैयद चांद मदार की हत्या की गई थी. इसी मामले में अबू बकर को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था, हालांकि पुख्ता सबूत न होने के वजह से अबू बकर को जमानत मिल गई थी. सदरुद्दीन खान को मोहम्मद अली अबू बकर का बिजनेस पार्टनर बताया जाता है.