Danish Siddiqui Journalism Award: इतवार को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में दानिश सिद्दकी पत्रकारिता अवार्ड 2025 से पांच पत्रकारों को नवाजा गया है. पत्रकारों को उनकी बेहतरीन रिपोर्टिंग और कड़ी मेहनत के लिए सराहा गया है. इन विजेताओं का चयन प्रिंट, डिजिटल और फोटो तीनों पत्रकारिता को ध्यान में रखकर किया गया है.
Trending Photos
)
Danish Siddiqui Journalism Award: पांच पत्रकारों को दानिश सिद्दकी पत्रकारिता अवार्ड 2025 से नवाजा गया है. इन विजेता का चयन चार आला पत्रकार के जूरी ने किया है. प्रिंट मीडिया, डिजिटल और फोटो पत्रकारिता में उनकी खासम-खास रिपोर्टिंग को देखकर चयन किया गया है. पांच महिला पत्रकारों को उनके बेहतरीन रिपोर्टिंग और कड़ी मेहनत करने का श्रेय दिया गया है.
इतवार को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में दानिश सिद्दकी पत्रकारिता समारोह को आयोजित किया गया, जिसमें दिवंगत पुलित्जर अवार्ड के विनर फोटो पत्रकार दानिश सिद्दीकी की विरासत का सम्मान किया गया. इस समारोह में दानिश सिद्दकी की ईमानदारी, साहस और आवाम की सेवा पर आधारित पत्रकारिता का जश्न मनाया गया.
5 पत्रकारों को नवाजा गया
दानिश सिद्दकी पत्रकारिता अवार्ड 2025 से पांच महिला पत्रकारों को नवाजा गया है. इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन की मेघना बाली को ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों को जागरूक करने वाले वीज़ा धोखाधड़ी की जांच के लिए और बीबीसी न्यूज पर हिन्दुस्तान की सबसे हाशिए कम्युनिटी पर बनी हिन्दी सीरिस 'द लास्ट मैन' के लिए अवार्ड दिया गया है.
इसके अलावा 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' की फोटो पत्रकार सौम्या खंडेलवाल को महाराष्ट्र के चीनी फैक्ट्री में महिलाओं के शोषण पर तस्वीरों के जरिए दिखाई गई कहानी के लिए अवार्ड दिया गया है. इसके साथ ही फ्रीलांसर पत्रकार ग्रीष्म कुठार को मणिपुर में सतर्कता समूहों पर खोजी रिपोर्ट के लिए दानिश सिद्दकी पत्रकारिता अवार्ड 2025 से नवाजा गया है.
आला पत्रकारों के जरिये विजेताओं का चयन
इन विजेता का चयन आला पत्रकार राजदीप सरदेसाई, फ्रंटलाइन संपादक वैष्णा रॉय, पत्रकारिता शिक्षाविद किशलय भट्टाचार्य और रॉयटर्स पिक्चर्स की गैब्रिएल फोंसेका की जूरी ने किया है. वहीं इस जश्न के खास मेहमान एस वाई कुरैशी ने स्वतंत्र पत्रकारिता पर जोर देते हुए तमाम विजेताओं की तारीफ की है.
हिन्दुस्तान रॉयटर्स चीफ
दानिश सिद्दीकी रॉयटर्स के अहम फोटोग्राफर और दो बार पुलित्ज़र पुरस्कार विजेता रहे हैं. इसके साथ ही हिन्दुस्तान में रॉयटर्स की मल्टीमीडिया टीम के चीफ थे. दानिश सिद्दकी जुलाई 2021 में कंधार के स्पैनबोल्डक जिले में अफगान सैनिकों और तालिबान लड़ाकों को कवर करते समय मारे गए.