)
Ahmedabad: अहमदाबाद सिटी सेशन कोर्ट की एसीबी अदालत ने शुक्रवार को 2018 के बिटकॉइन डकैती और अपहरण मामले में अपना फैसला सुनाया है. पूर्व भाजपा विधायक नलिन कोटडिया, अमृतसर के पूर्व एसपी जगदीश पटेल, पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर अनंत पटेल और 14 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है.
दरअसल, 2018 में सूरत के बिल्डर शैलेश भट्ट ने आरोप लगाया था कि एक मामले में पूछताछ के दौरान अमरेली जिले के पुलिस अधिकारियों ने उन्हें एक अज्ञात स्थान पर बंधक बना लिया था, इसके बाद, पुलिस अधिकारियों ने उन्हें धमकाकर उनके 12 करोड़ रुपये के बिटकॉइन अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए थे. इस साजिश में पूर्व भाजपा विधायक नलिन कोटडिया भी शामिल थे.
शैलेश भट्ट ने बाद में इस मामले में अपने सहयोगी कृत के खिलाफ पुलिस से मिलीभगत की बात कबूल की थी. सीआईडी जांच में भी यह साबित हुआ था कि यह साजिश कृत ने रची थी. एसपी और अन्य पुलिस अधिकारियों को 2018 में गिरफ्तार किया गया था. गुजरात सरकार ने इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच अहमदाबाद आईडी को सौंप दी थी.
साल 2018 में ही इस मामले में एसपी समेत कई पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया था. कृत और पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी के बाद पूर्व भाजपा विधायक नलिन कोटडिया भी इस साजिश में शामिल पाए गए. हालांकि, उनका नाम सामने आने के बाद, पूर्व विधायक अंडरग्राउंड हो गएय
पुलिस ने उनकी तलाश जारी रखी और उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया. एक महीने बाद, सितंबर 2018 में, नलिन कोटडिया को महाराष्ट्र के धुले से गिरफ्तार किया गया. यहां वह अपने एक सहयोगी के घर पर छिपे हुए थे.