Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2724899
Zee SalaamIndian Muslimमुस्लिम आरोपी को पुलिस हिरासत में यातना; कानून का लाज बचाकर IG ने SHO को किया गिरफ्तार

मुस्लिम आरोपी को पुलिस हिरासत में यातना; कानून का लाज बचाकर IG ने SHO को किया गिरफ्तार

Palwal Police Torture Case: आबिद ने कहा कि वह मालिश करने का काम करता है और पिछले साल पांच दिसंबर को अपने दोस्त करीम खान के साथ पलवल आया था. इसी दौरान विवाद हो गया था, जिसके बाद पलवल थाने के एक पूर्व प्रभारी ने शख्स को टॉर्चर किया था.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

Palwal Police Torture Case: हरियाणा के पलवल थाने के एक पूर्व प्रभारी ने एक मुस्लिम मुल्जिम को टॉर्चर किया था. इस मामले में आरोपी ने राजस्थान के कोटा जिले के पूर्व थानेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. इस मामले में पुलिस ने पूर्व थानेदार को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी पुलिस अधिकारी राधेश्याम शर्मा को शनिवार को शहर की एक अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी है.

यह कार्रवाई राजस्थान के कोटा जिले के सांगोद गांव निवासी आबिद द्वारा दर्ज कराई गई एक शिकायत के आधार पर की गई है. शिकायत में आबिद ने कहा कि वह मालिश करने का काम करता है और पिछले साल पांच दिसंबर को अपने दोस्त करीम खान के साथ पलवल आया था.

क्या है पूरा मामला
शिकायतकर्ता ने बताया कि पलवल में रामबीर नामक एक व्यक्ति ने अपने लकवाग्रस्त पिता की सेवा करने के लिए उसे 12,000 रुपये की पेशकश की थी और सेवा लेने के बाद जब उसने रुपये देने से इनकार कर दिया तो विवाद हो गया और रामबीर ने पुलिस को बुला लिया.

Add Zee News as a Preferred Source

आबिद ने क्या कहा?
आबिद ने शिकायत में कहा, ‘‘पुलिस मुझे भवनकुंड पुलिस चौकी और फिर पलवल शहर पुलिस थाने ले गई, जहा थाना प्रभारी राधेश्याम शर्मा मुझे शौचालय में ले गए. उन्होंने मुझे निर्वस्त्र करके, मेरे हाथ और पैर बांध कर बेहरमी से पीटा. मुझे हरी मिर्च का घोल पिलाया गया और वही घोल मेरे निजी अंगों में डाल दिया गया.’’ 

चाह महीने बाद आरोपी पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
चार महीने बाद, शहर के पुलिस थाने ने शर्मा के खिलाफ एक मामला दर्ज किया और जांच शुरू की गई. चौकी और पुलिस थाना परिसर से सीसीटीवी फुटेज, डॉ. मंगल और अन्य पुलिसकर्मियों के बयानों से आरोपों की पुष्टि होने के बाद रेवाड़ी रेंज के महानिरीक्षक ने 16 अप्रैल को शर्मा को निलंबित कर दिया. शर्मा को शनिवार को गिरफ्तार किया गया.

TAGS

Trending news