Noida News: नोएडा के सेक्टर 113 में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ भी हुई है. बदमाशों पर आरोप है कि यह राह चलती महिलाओं को सम्मोहित करके उनके जेवर लूटते थे.
Trending Photos
)
Noida News: नोएडा के सेक्टर 113 से लूटमार की खबर सामने आई है, जहां कुछ बदमाश राह चलती महिलाओं को सम्मोहित करके उनसे जेवर लूटते हैं. पुलिस ने मंगलवार को इन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है.
नोएडा के जेनोएडा थाना सेक्टर 113 में मंगलवार की देर रात को पुलिस और चार बदमाशों में मुठभेड़ हुई है, जिसमें दो बदमाशों को गोली भी लगी है. ये बदमाश राह चलते महिलाओं को सम्मोहित करके उनके जेवर लूटते थे. पुलिस ने इन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस को बदमाशों के पास से सोने के चार कंगन, सोने की चेन, नकली गहने, दो देसी तमंचे, दो मोटरसाइकिल बरामद हुए हैं.
सेक्टर 113 पर पुलिस की जांच
जेनोएडा थाना के डिप्टी पुलिस जोन प्रथम राम बदन सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 113 पर पुलिस मंगलवार की देर रात को एफएनजी रोड के पास बैरिकेड्स लगाकर आने-जाने वाले गाड़ियों की जांच कर रही थी, तभी दो मोटरसाइकिल पर सवार चार लोग तेजी से बाईक भगाते हुए दिखाई दिए. पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे वहां से भगाने लगे.
पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़
उन बदमाशों का पुलिस की टीम ने पीछा किया और घेर लिया. खुद को घिरा देखकर फरार होने के लिए बदमाशों ने पुलिस पर गोली चलानी शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी उन बदमाशों पर गोली चलाई है.
बदमाशों की पहचान
पुलिस और बदमाशों के इस मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी है. पुलिस ने बदमाशो की पहचान कर बताया है कि गोली साजिद अली, जिसकी उम्र 37 है और मोहम्मद अली, जिसकी उम्र 35 साल है, इन दोनों के पैरों में लगी है. बाकी दो और बदमाश मौके से फरार हो गए थे, लेकिन बाद में तलाश के दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया, जिनकी पहचान नासिर (39) वर्ष और राजा (40) के रूप में हुई है.