Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2740355
Zee SalaamIndian MuslimGaza News: ब्रिटेन की गाजा को लेकर ICJ में दो बड़ी मांग; फिलिस्तीनियों पर हो रहा जुल्म

Gaza News: ब्रिटेन की गाजा को लेकर ICJ में दो बड़ी मांग; फिलिस्तीनियों पर हो रहा जुल्म

Gaza News: गाजा में हालात गंभीर बने हुए हैं. इस बीच ब्रिटेन ने आईसीजे में बड़ी मांगे की हैं. इजराइल ने गाजा में जरूरत का सामान रोका हुआ है. जिसकी वजह से भुखमरी के हालात बने हुए हैं.

Gaza News: ब्रिटेन की गाजा को लेकर ICJ में दो बड़ी मांग; फिलिस्तीनियों पर हो रहा जुल्म

Gaza News: ब्रिटेन की सरकार की तरफ से वकीलों ने संयुक्त राष्ट्र (UN) की टॉप कोर्ट इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) में कहा है कि इज़राइल को गाज़ा में मानवीय सहायता फिर से शुरू करने देनी चाहिए. UK की फॉरेन ऑफिस की कानूनी सलाहकार सैली लैंगरिश ने गुरुवार को अदालत में कहा कि इज़राइल को रेड क्रॉस को फिलीस्तीनी कैदियों से मिलने की इजाजत भी देनी चाहिए.

क्या है पूरा मामला?

UN महासभा ने पिछले साल ICJ से गुजारिश की थी कि वह यह बताएं कि इज़राइल पर UN एजेंसियों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों को कब्जे वाले फिलीस्तीनी इलाकों में काम करने देने के लिए क्या-क्या कानूनी ज़िम्मेदारियां हैं. सुनवाई का यह चौथा दिन था, जिसमें खास तौर पर गाज़ा में मदद रोकने को लेकर चर्चा हुई.

यूके के कानूनी सलाहकार ने क्या कहा?

इज़राइल को गाज़ा के लोगों को पूरा, तेज़, सुरक्षित और बिना रोकटोक मानवीय सहायता देना सुनिश्चित करना होगा, जिसमें खाना, पानी, बिजली और इलाज शामिल है. ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने भी कहा कि गाज़ा में सहायता रोकना खतरनाक फैसला है जिससे वहां के लोगों को जबरदस्त तकलीफ हो रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

शुक्रवार को रेड क्रॉस ने कहा था कि गाज़ा में मदद के लिए कैंपेन पूरी तरह से ढहने की कगार पर है, जहां बच्चे भूख से तड़प रहे हैं और पानी के लिए झगड़े हो रहे हैं. ब्रिटेन ने पुष्टि की है कि वह फ्रांस और सऊदी अरब के साथ बातचीत कर रहा है कि फिलीस्तीन को औपचारिक तौर पर राज्य का दर्जा दिया जाए जाएगा.
बता दें, स्पेन, नॉर्वे और आयरलैंड पहले ही फिलीस्तीन को मान्यता दे चुके हैं.

इज़राइल और UNRWA का विवाद

इज़राइल ने एक कानून पारित कर UNRWA को गाज़ा और वेस्ट बैंक में काम करने से रोक दिया है. उसका आरोप है कि UNRWA के कुछ कर्मचारी अक्टूबर 2023 में हमास के जरिए किए गए हमले में शामिल थे, जिसमें 1,218 लोग मारे गए थे. लेकिन UK ने कहा कि UNRWA के निष्पक्ष काम को समर्थन देना जारी रखेगा,और अगर कोई कर्मचारी शामिल पाया गया तो इसकी सख्त जांच होनी चाहिए.

लैंगरिश ने यह भी कहा कि इज़राइल को रेड क्रॉस को फिलिस्तीनी कैदियों से मिलने की इजाजत देनी होगी, क्योंकि कई रिपोर्टों में उनके साथ बुरा व्यवहार होने की बात सामने आई है. उन्होंने यह भी माना कि हमास के जरिए गाज़ा में बंधकों को रेड क्रॉस से नहीं मिलने देना भी गलत है. लेकिन इसे बहाना बनाकर इज़राइल भी रेड क्रॉस को रोक नहीं सकता. बता दें, अक्टूबर 2023 से अब तक गाजा में 52 हजार लोगों की मौत हो चुकी है.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news