)
Gaza News: हमास की आर्म्ड विंग ने रविवार को इजराइली सेना से अपील की कि वह अस्थायी तौर पर हवाई हमले रोक दे और गाज़ा सिटी के एक हिस्से से पीछे हट जाए. हमास का कहना है कि उसने दो इसराइली बंधकों से राबता (Contact) खो दिया है और उनकी जान को गंभीर खतरा है. इसी बात का डर वॉर एक्सपर्ट्स को सता रहा था. लगातार इजराइली जानता और पूर्व सेना अधिकारी कह रहे थे कि इजराइल के इतने गंभीर हमलों में हो सकता है कि बंधकों की जान चली जाए. हालांकि, नेतन्याहू ने किसी की बात नहीं मानी और वही करते रहे जो करना चाहते थे.
इज़्ज़ेद्दीन अल-क़सम ब्रिगेड्स ने एक बयान में कहा,"दोनों कैदियों की ज़िंदगी पर असल में खतरा है. सेना को तुरंत स्ट्रीट नंबर 8 के दक्षिण से पीछे हटना होगा और हवाई कार्रवाई को आज शाम 6 बजे से अगले 24 घंटे के लिए रोकना होगा ताकि उन्हें बचाने की कोशिश की जा सके."
हमास ने पहले कहा था कि पिछले 48 घंटों में इसराइली सेना की बढ़ती हवाई और जमीनी कार्रवाई की वजह से दक्षिण गाज़ा सिटी के दो इलाकों में उनसे संपर्क टूट गया है. गाज़ा सिटी पर हमले शुरू करने के बाद से इसराइली सेना लगातार फ़लस्तीनियों को दक्षिण की ओर जाने का आदेश देती रही है.
इसी बीच, रविवार को हमास के नियंत्रण में काम कर रही गाज़ा की सिविल डिफ़ेंस एजेंसी ने कहा कि इसराइली हमले में 38 लोग मारे गए हैं, जिनमें से 14 की मौत गाज़ा सिटी में हुई है. वहीं, रविवार को हमास के नियंत्रण में काम कर रही गाज़ा की सिविल डिफ़ेंस एजेंसी ने बताया कि इसराइली हमले में 38 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से 14 गाज़ा सिटी में मारे गए.
इजराइल के जरिए किए गए हमलों में अब तक गाजा में 65 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. डोनाल्ड ट्रंप ने इस जंग को रोकने का बीड़ा उठाया है और 21 प्वाइंट्स का एक प्लान पेश किया है. जिसमें साफ तौर पर हमास को डिसआर्म करने की बात की गई है और गाजा को फिर से बनाने को कहा गया है. हालांकि, अभी इस पर इजराइल और हमास दोनों सहमत हो पाएंगे या नहीं कुछ कहा नहीं जा सकता है.