Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2717913
Zee SalaamIndian MuslimGaza News: इजराइल ने फिर किया गाज़ा के अस्पताल पर हमला, डॉक्टर की मौत

Gaza News: इजराइल ने फिर किया गाज़ा के अस्पताल पर हमला, डॉक्टर की मौत

Gaza Attack: गाजा के अस्पताल पर इजराइल ने एक बार फिर हमला किया है. इस हमले में एक डॉक्टर की मौत हुई है, वहीं 9 लोग घायल हुए हैं. पूरी खबर पढ़ने के लिए स्क्रॉल करें.

Gaza News: इजराइल ने फिर किया गाज़ा के अस्पताल पर हमला, डॉक्टर की मौत

Gaza Attack: मंगलवार को गाजा पट्टी में मौजूद एक फील्ड अस्पताल के उत्तरी गेट पर इजरायली हवाई हमला हुआ है, जिसमें एक डॉक्टर की मौत हो गई और 9 अन्य लोग घायल हो गए हैं. अस्पताल के प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी है.

गाजा के अस्पताल पर फिर हमला

यह हमला मुवासी इलाके में कुवैती फील्ड अस्पताल पर हमला हुआ है. जहां लाखों लोग एक बड़े कैंप में पनाह लिए हुए थे. अस्पताल के प्रवक्ता सबर मोहम्मद ने बताया कि घायलों में सभी मरीज और मेडिकल एक्सपर्ट्स शामिल हैं और हमले के बाद दो मरीजों की हालत गंभीर है. इस हमले को लेकर इजराइली मिलिट्री का कोई कमेंट नहीं आया है.

कई बार अस्पतालों पर किया हमला

सेना ने 18 महीने की जंग के दौरान कई बार अस्पतालों पर हमला किया है, और हमास के आतंकवादियों पर उन अस्पतालों में छिपने या मिलिट्री मकसदों के लिए उनका इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. अस्पताल के कर्मचारियों ने आरोपों से इनकार किया है और इजरायल पर नागरिकों को बेतहाशा खतरे में डालने और इलाके के हेल्थ सिस्टम को तबाह करने का आरोप लगाया है.

Add Zee News as a Preferred Source

अल-अहली अस्पताल पर हमला

रविवार को इजराइल ने उत्तरी गाजा में इमरजेंसी देखभाल मुहैया करने वाले आखिरी बड़े अस्पताल पर भी हमला कर दिया था. जिसके बाद अस्पताल को खाली करने का आदेश दिया गया. अल-अहली अस्पताल के मुताबिक, खाली करने के दौरान एक मरीज की मौत हो गई और हमले में इमरजेंसी वॉर्ड, फार्मेसी और आसपास की इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा.

कई संगठनों ने की निंदा

इस हमले की WHO समेत कई संगठनों ने निंदा की थी. यूएन के स्पोकपर्सन ने कहा,"इंटरनेशनल मानवीय कानून के तहत, घायलों और बीमारों, चिकित्सा कर्मियों और अस्पतालों सहित चिकित्सा सुविधाओं का सम्मान और प्रोटेक्शन की जानी चाहिए." इजराइल ने कहा कि उसने इस सुविधा के अंदर हमास के कमांड और कंट्रोल सेंटर को निशाना बनाया था,  लेकिन उसने कोई सबूत नहीं दिया है. हमास ने आरोपों से इनकार किया है. 

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news