Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2731334
Zee SalaamIndian MuslimGaza में भूख से मर रहे हैं बच्चे, यूएन बोला खाना बिल्कुल हुआ खत्म

Gaza में भूख से मर रहे हैं बच्चे, यूएन बोला खाना बिल्कुल हुआ खत्म

Gaza Condition: गाजा में हालात बदतर हो गए हैं. युनाइटेड नेशन्स की वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (WFP) ने जानकारी दी है कि खाना पूरी तरह से खत्म हो चुका है. बच्चे कुपोषण का शिकार हो रहे हैं.

Gaza में भूख से मर रहे हैं बच्चे, यूएन बोला खाना बिल्कुल हुआ खत्म

Gaza Condition: युनाइटेड नेशन्स की वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (WFP) ने शुक्रवार को जानकारी दी है कि गाजा में खाना पूरी तरह खत्म हो गया है. पिछले सात हफ्तों से बॉर्डर पूरी तरह बंद होने की वजह से कोई भी सामान या मदद ग़ज़ा के अंदर नहीं जा पा रही है. जिसकी वजह से बच्चों को कोपोषण का शिकार होना पड़ रहा है.

आखिरी खाना कम्यूनिटी रसोई को दिया

WFP ने कहा कि उन्होंने अपना आखिरी खाना कम्यूनिटी किचन को भेज दिया है. एजेंसी ने चेतावनी दी कि ये रसोई भी कुछ ही दिनों में पूरी तरह खाली हो जाएंगी. लंबे वक्त से इजराइल के जरिए की जा रही नाकाबंदी की वजह से गाजा में कोई भी सामान नहीं पहुंच पाया है, और न ही कोई मानवीय सहायता, जिससे गाजा में हालात बेहद खराब हो गए हैं. WFP ने कहा कि यह गाजा के इतिहास की सबसे लंबी बंदी है.

गाजा के कितने खराब हुए हालात?

2 मार्च से इज़राइल ने गाजा को हर तरह की सप्लाई देना बंद कर दिया था. WFP के मुताबिक, उनकी मदद से चलने वाली 25 बेकरी बंद हो चुकी हैं. क्योंकि गेहूं और ईंधन की कमी है. जो खाना दो हफ्तों तक चलना था, वह अब पूरी तरह खत्म हो चुका है.

Add Zee News as a Preferred Source

भूख से मर रहे हैं बच्चे

गाजा की हमास सरकार ने कहा है कि अब भुखमरी कोई खतरा नहीं बल्कि सही में एक त्रासदी बन चुकी है. हज़ारों परिवारों को अपने बच्चों के लिए एक वक्त का खाना भी नहीं मिल रहा है. कम से कम 52 लोग, जिनमें 50 बच्चे शामिल हैं, भूख और कुपोषण से जान गंवा चुके हैं. 10 लाख से ज्यादा बच्चे रोज़ाना भूखे रह रहे हैं.

इजराइल ने क्या कहा?

इज़राइली अधिकारियों ने गाजा में भुखमरी की बात को नकार दिया है. उन्होंने हमास पर आरोप लगाया है कि वह मदद के सामान को बीच में रोक लेता है, लेकिन हमास ने इस आरोप से इनकार किया है. इज़राइल के विदेश मंत्रालय का दावा है कि बॉर्डर बंद होने से पहले के 42 दिनों में 25,000 ट्रकों ने गाजा में मदद पहुंचाई थी. वहीं WFP का कहना है कि 1.16 लाख मीट्रिक टन खाना अभी भी बॉर्डर पर अटका हुआ है.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news