RSS Bajrang Dal Threat: मुस्लिम युवती और हिंदू युवक की शादी होने पर प्यार का नाम देने वाले हिंदू संगठन उस समय भड़क गए, जब एक हिंदू युवती ने मुस्लिम युवक के साथ शादी कर लिया. इस घटना के बाद हिंदू संगठनों ने मुस्लिम युवक के घर पर धावा बोल दिया और दुकान और मकान में जमकर तोड़फोड़ की.
Trending Photos
)
Ghaziabad News Today: उत्तर प्रदेश में आए दिन कट्टरपंथी संगठन प्रेम विवाह करने वाले जोड़ों को निशाना बनाते हैं. कई बाहर दूसरे अलग-अलग समुदाय से ताल्लुक रखने वाले जोड़ों को इन संगठनों की वजह से सामाजिक कोपभाजन के साथ हिंसा का भी सामना करना पड़ता है. गाजियाबाद में भी एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती के प्रेम विवाह हिंदू संगठन भड़क गए.
मिली जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद इंदिरापुरम के न्यायखंड क्षेत्र में अकबर नाम का एक शख्स जनसुविधा केंद्र चलाता है. अकबर के जनसुविधा केंद्र के बगल में सोनका नाम की युवती ब्यूटी पार्लर चलाती है. एक दूसरे के पड़ोसी अकबर और सोनिका में बातचीत के बाद दोस्ती हो गई और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई.
इसके बाद दोनों ने सामाजिक और धार्मिक बंधन को तोड़कर कोर्ट मैरिज कर ली. अकबर और सोनिका के शादी की खबर के बाद हिंदू संगठन भड़क गए. दो पहले सोनिका के परिजनों ने अकबर के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने अकबर पर सोनिका बहला फुसलाकर ले जाने और जबरन धर्म परिवर्तन कराने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं.
सोमवार (26 मई) को हिंदू संगठन से जुड़े कई लोगों ने इस को लेकर इंदिरापुरम थाने में जमकर बवाल किया. जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अकबर और उसके परिवार की महिलाओं को जेल भेज दिया. सोनिका फिलहाल पुलिस के पास है और अब उसका मजिस्ट्रेट के सामने बयान होगा.
अकबर और उसके परिवार की महिलाओं को जेल जाने के बावजूद हिंदू संगठन शांत नहीं बैठे. सोमवार को देर शामल हिंदू संगठन के लोगों ने अकबर के घर और दुकान पर धावा बोल दिया, जहां उन्होंने दोनों जगहों पर जमकर तोड़फोड़ की.
सोनिका ने एक वीडियो जारी कर अपने परिवार वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इस वीडियो में सोनिका ने कहा, "अकबर और मैं एक दूसरे को 9 सालों से जानते हैं, तीन साल पहले हम दोनों ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की थी. इसकी जानकारी मेरे परिवार वालों को भी थी." सोनिका के मुताबिक, "अब उसके परिवार वाले आरएसएस, बजरंग दल जैसी राजनीतिक पार्टियों के दबाव में आकर मुझे अब धमका रहे हैं. मुझे अपने पति से तलाक लेने के लिए दबाव बना रहे हैं और ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं."
सोनिका ने वीडियो में आगे कहा, "हालिया दिनों मेरे माता-पिता ने दुकान पर आकर मेरे साथ मारपीट करने लगे और मेरे पति के बीच-बचाव करने पर उनको भी मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी दी." उसने आगे बताया कि "जब मेरे माता-पिता हम दोनों पर हावी होने लगे तो मैं ने पुलिस बुला ली लिया, लेकिन पुलिस भी माता-पिता को काबू नहीं कर सकी. यह देखकर मैं और मेरे पति मौके से चले गए."
सोनिका के मुताबिक, मैं अकबर के साथ अपनी मर्जी से गई हूं. मैं बालिग हूं और अच्छे बुरे की मुझे बेहतर समझ है. मैं अपने पति अकबर के साथ उन लोगों से जान बचाने के लिए गई हूं. सोनिका ने बताया कि मुझे और मेरे पति के परिवार वालों को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. मेरे पति के घर वालों को पकड़कर रखा गया है और मैं चाहती हूं कि मेरे ससुराल वालों के साथ ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो.
सोनिका ने पुलिस अपनी और अपने ससुराल वालों को सुरक्षा देने की गुहार लगाई. सोनिका ने वीडियो में कहा कि मैं, मेरे पति और उनका पूरा परिवार दहशत में हैं. सोनिका ने दो वीडियो जारी कर अपने पति अकबर के साथ अपनी मर्जी से जाने और हिंदू संगठनों के साथ अपने माता-पिता से जान का खतरा बताया है.
ये भी पढ़ें: श्रीकृष्ण जन्मभूमि- शाही ईदगाह विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; राधा रानी नहीं होंगी पक्षकार