Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2772326
Zee SalaamIndian MuslimGhaziabad: बाइक फिसलते ही कर दी फायरिंग, चेन स्नैचर नईम की पुलिस से मुठभेड़; अस्पताल में भर्ती

Ghaziabad: बाइक फिसलते ही कर दी फायरिंग, चेन स्नैचर नईम की पुलिस से मुठभेड़; अस्पताल में भर्ती

Ghaziabad News: गाजियाबाद में पुलिस और एक चेन स्नैचर के बीच मुठभेड़ हुई है. जिसमें आरोपी नईम के पैर पर गोली लगी है. पुलिस के मुताबिक आरोपी भागने की कोशिश कर रहा है.

Ghaziabad: बाइक फिसलते ही कर दी फायरिंग, चेन स्नैचर नईम की पुलिस से मुठभेड़; अस्पताल में भर्ती

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रविवार को एक कुख्यात चैन स्नेचर पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया. भागने की कोशिश कर रहे इस आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और वह इस समय अस्पताल में इलाज करा रहा है. पुलिस को इस स्नैचर के बारे में गुप्त तौर पर जानकारी मिली थी.

कौन था आरोपी और कैसे पकड़ा गया

पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम नईम है. जानकारी मिलने के बाद पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए पहुंची थी, लेकिन उसने फरार होने की कोशिश की और इस दौरान पुलिस पर फायरिंग भी की. पुलिस ने जवाब में गोली चलाई, जो उसके पैर पर लगी.

पुलिस ने बताया कि 17 मई को गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित वीवीआईपी मॉल के पास चैन स्नेचिंग की घटना सामने आई थी. इसके बाद से पुलिस इस केस में आरोपी की तलाश में थी. एक गुप्त सूचना मिली कि आरोपी चिपियाना से हिंद नगर की ओर चोरी की बाइक से जा रहा है. पुलिस ने फौरन चेकिंग अभियान शुरू किया और आरोपी को रोकने की कोशिश की. लेकिन, नदीम ने बाइक की स्पीड बढ़ाकर भागने की कोशिश की. इसी दौरान एक कंस्ट्रक्शन साइट के पास उसकी बाइक फिसल गई और वह गिर गया. गिरते ही उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी.

Add Zee News as a Preferred Source

पुलिस ने ये सामान किया जब्त

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली नदीम के पैर में लगी. इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने मौके से एक देसी पिस्टल (.315 बोर), एक जिंदा कारतूस, एक खाली कारतूस, 5,200 रुपये नकद, एक चोरी की मोटरसाइकिल और चैन बेचकर हासिल की गई रकम बरामद की है.

कई अपराधिक मामले दर्ज

पुलिस रिकॉर्ड से पता चला है कि नदीम पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी, लूट और गैंगस्टर एक्ट के तहत केस शामिल हैं. इस मुठभेड़ की जानकारी देते हुए एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया, "कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि 17 मई की चैन स्नैचिंग का आरोपी चिपियाना से हिंद नगर जा रहा है. पुलिस ने जब उसे रोकने की कोशिश की, तो वह भागने लगा और फायरिंग कर दी. जवाबी फायरिंग में उसे पैर में गोली लगी. फिलहाल वह इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती है और आगे की जांच जारी है.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news