Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2673576
Zee SalaamIndian MuslimGhaziabad: बदला जाएगा इस्माइल खां मार्किट का नाम; प्रस्ताव हुआ पास

Ghaziabad: बदला जाएगा इस्माइल खां मार्किट का नाम; प्रस्ताव हुआ पास

Ghaziabad: गाजियाबाद की तुराबनगर मार्किट जिसका रजिस्टर्ड नाम पूर्वा इस्माइल खां मार्किट था, उसका नाम बदलकर सीताराम मार्किट कर दिया गया है. पूरी खबर पढ़ने के लिए स्क्रॉल करें.

Ghaziabad: बदला जाएगा इस्माइल खां मार्किट का नाम; प्रस्ताव हुआ पास

Ghaziabad: गाजियाबाद की नगर निगम की बैठक ने एक बड़ा फैसला लिया है. इस बैठक में तुराबनगर बाजार (रजिस्टर्ड नाम: पूर्वा इस्माइल खां) का नाम बदलकर सीताराम बाजार कर दिया गया है. इसकी मांग काफी वक्त से की जा रही थी. रिपोर्ट के मुाबिक बाजार के व्यापारी इसके लिए अभियान भी चला चुके थे और वार्ड 88 के पार्षद ने इसका प्रस्ताव रखा था. 

तुराब का क्या है अर्थ

पार्षद ने बताया कि तुराब शब्द अर्बी का है और इसका मतलब मिट्टी का खाक से है. इस नाम से बाजार के साथ कोई रिश्ता नजर नहीं आता है. इस बाजार में महिलाओं के सजने और सवरने का सामान मिलता है. ऐसे में इस बाजार का नाम बदलकर सीताराम बाजार कर देना सही रहेगा. पार्षद का मानना है कि बाजार का नाम बदलने से इसकी प्रसिद्धि और शुद्धता को फायदा मिलेगा.

गाजियाबाद में अयोध्या चौक

उन्होंने कहा कि इसी बाजार के बीच एक चौक पड़ता है जिसे पकौड़ा चौक के नाम से भी जाना जाता है. इसे अयोध्या चौक कर दिया जाना चाहिए. सदन के जरिए इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है. हालांकि व्यापारियों के जरिए की गई सभी मांगों को नहीं माना गया है. इन मागों में उन्होंने गलियों के नाम भरत, लक्ष्मण, कौशल्या, सुमित्रा, हनुमान, अर्जुन, द्रोपदी के नाम पर रखने की मांग की थी.

Add Zee News as a Preferred Source

क्या है बाजार का असली नाम

अगर राजस्व दस्तावेज की बात करें तो इस बाजार का असली नाम तुराब नगर नहीं है, बल्कि पूर्वा इस्माइल खां है. लोगों का कहना है कि काफी वक्त पहले इस्माइल खां इस इलाके के जमीनदार हुआ करते थे और इलाका शहर की पूर्व दिशा में था. इसलिए इस जगह का नाम पूर्वा इस्माइल खां पड़ गया था.

इससे पहले गाजियाबाद का नाम बदलने का प्रस्ताव भी पास हो चुका है, लेकिन इस पर कभी अमल नहीं हो सका. लोगों ने इसके कई नाम सजेस्ट किए थे. जिनमें गजप्रस्थ, दूधेश्वरनाथ नगर और हरनंदीपुरम शामिल है.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news