Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam3034232
Zee SalaamIndian MuslimUP: मुख्तार अंसारी की करीबी निकहत परवीन गिरफ्तार, गाजीपुर पुलिस का बड़ा एक्शन

UP: मुख्तार अंसारी की करीबी निकहत परवीन गिरफ्तार, गाजीपुर पुलिस का बड़ा एक्शन

Nikhat Parveen Arrest: गाजीपुर के कासिमाबाद पुलिस ने मुख्तार अंसारी की करीबी और बहादुरगंज नगर पंचायत की पूर्व चेयरपर्सन निखत परवीन को गिरफ्तार किया. पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

UP: मुख्तार अंसारी की करीबी निकहत परवीन गिरफ्तार, गाजीपुर पुलिस का बड़ा एक्शन

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक बड़े ऑपरेशन में कासिमाबाद पुलिस ने मुख्तार अंसारी की करीबी और बहादुरगंज नगर पंचायत की पूर्व चेयरपर्सन निखत परवीन को गिरफ्तार किया. निखत परवीन कई महीनों से फरार थी, और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. पुलिस ने उसे बहादुरगंज में यूनियन बैंक के पास से पकड़ा, जिसके बाद उसे ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया.

यह मामला जनवरी 2025 का है, जब बहादुरगंज के रहने वाले सुभाष सोनकर ने शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने इल्जाम लगाया था कि निखत के पति और बहादुरगंज नगर पंचायत के मौजूदा चेयरमैन रियाज अंसारी ने जबरदस्ती उनकी जमीन अपने नाम करवा ली. जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो रियाज अंसारी, निखत परवीन और उनके दो साथियों ने न सिर्फ उन्हें गालियां दीं, बल्कि उनके साथ मारपीट भी की. इस मामले में कानून की गंभीर धाराओं के तहत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.

पुलिस ने इससे पहले दो लोगों को किया था गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में पहले ही कार्रवाई करते हुए रियाज अंसारी और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जिन्हें बाद में कोर्ट में पेश किया गया था. हालांकि, निखत लगातार गिरफ्तारी से बच रही थी और उसे फरार घोषित कर दिया गया था. उसकी तलाश में कई पुलिस टीमें लगी हुई थीं. 
 
जांच में सामने आई बात
आखिरकार, कासिमाबाद पुलिस ने एक सूचना के आधार पर उसे बहादुरगंज में यूनियन बैंक के पास से गिरफ्तार कर लिया. जांच के दौरान, पुलिस ने यह भी पुष्टि की कि निखत परवीन के पति, रियाज अंसारी, D-31 मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़े हैं, और निखत परवीन की पहचान इस गैंग की एक्टिव मेंबर के तौर पर हुई है.
 

Add Zee News as a Preferred Source

TAGS

Trending news