Comment on Prophet Muhammad: AIMIM लीडर वारिस पठान ने एक लड़की के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की थी. लड़की प्रोफेट मोहम्मद स.अ के चरित्र पर सवाल खड़ा कर रही थी. जिस पर वारिस ने कहा है कि मुसलमान इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा. लड़की को सोशल मीडिया पर धमकियां मिलने के बाद उसने माफ़ी मांग ली है.
Trending Photos
)
AIMIM: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता वारिस पठान ने शर्मिष्ठा नाम की एक लड़की के जरिए पैगंबर मोहम्मद (स.अ) पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में, यह लड़की पैगंबर के खिलाफ विवादित बातें करती हुई दिखाई दे रही है, जिस पर मुस्लिम समुदाय में नाराजगी देखी जा रही है. लोग शर्मिष्ठा नाम की एक लड़की के खिलाफ एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं. हालांकि, बाद में लड़की ने सोशल मीडिया पर धमकियां मिलने के बाद माफ़ी मांग ली है.
वारिस पठान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि इस लड़की @Sharmishta\_\_19 ने हमारे प्यारे पैगंबर (PBUH) के बारे में बहुत ही आपत्तिजनक और गाली-गलौज वाली भाषा का इस्तेमाल किया है, जिसे कोई मुसलमान बर्दाश्त नहीं करेगा. उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्रालय को टैग करते हुए कहा कि यह लड़की समाज में नफरत फैला रही है और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.
I do hereby tender my UNCONDITIONAL APOLOGY whatever was put are my personal feelings and i never intentionally wanted to hurt anybody so if anybody is hurt I’m sorry for the same. I expect co-operation and understanding. Henceforth, i will be cautious in my public post. Again…
— Sharmishta (@Sharmishta__19) May 15, 2025
वीडियो में क्या बोल रही है लड़की
वायरल वीडियो में पैगंबर के चरित्र पर सवाल खड़ा कर रही है, जिस पर काफी नाराजगी देखी जा रही है. लोग इस महिला के खिलाफ एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं. पाकिस्तान पर हमला बोलेते हुए लड़की तीनों बॉलीवुड के खानों (सलमान, शाहरुख और आमिर) के खिलाफ भी बोलती दिख रही है. वह कहती है कि तीनों खान भारतीय सेना के समर्थन में कभी कुछ नहीं बोलते और हमेशा चुप रहते हैं, इसलिए वे ‘देशद्रोही’ और ‘पाखंडी’ हैं.
इस घटना के बाद **मुस्लिम समुदाय में गुस्सा देखा जा रहा है. कई लोगों ने सोशल मीडिया पर वारिस पठान का समर्थन किया और कहा कि धार्मिक भावनाओं का अपमान करने वालों पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. बता दें, इससे पहले बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नुपूर शर्मा ने पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की थी. इसके बाद उनके खिलाफ एक्शन लिया गया था और उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया था.
मैं बिना शर्त माफ़ी मांगती हूँ
लड़की ने कहा, "मैं बिना शर्त माफ़ी मांगती हूँ. जो कुछ भी लिखा या बोला गया है वह मेरी निजी भावनाएँ हैं और मैंने कभी जानबूझकर किसी को ठेस नहीं पहुँचाना चाहा. इसलिए अगर किसी को ठेस पहुँची है तो मैं उसके लिए खेद प्रकट करती हूँ. मैं सहयोग और समझदारी की अपेक्षा करती हूँ. अब से मैं अपने सार्वजनिक पोस्ट में सावधानी रखूंगी. कृपया फिर से मेरी माफ़ी स्वीकार करें.
मुस्लिम माइनॉरिटी की ऐसी ही खबरों के लिए विजिट करें https://zeenews.india.com/hindi/zeesalaam