Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2768345
Zee SalaamIndian MuslimGonda में मजार के पास चल रही थी JCB, तभी हो गया बड़ा हादसा; 3 लोगों की मौत, 1 गंभीर

Gonda में मजार के पास चल रही थी JCB, तभी हो गया बड़ा हादसा; 3 लोगों की मौत, 1 गंभीर

Gonda News: उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां मजार के पास खुदाई चल रही थी, इसी दौरान अचानक मिट्टी ढह गई और 3 लोगों की मौत हो गई. एक शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही है.

Gonda में मजार के पास चल रही थी JCB, तभी हो गया बड़ा हादसा; 3 लोगों की मौत, 1 गंभीर

Gonda News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक दर्दनाक हादसे ने गांव में मातम का माहौल पैदा कर दिया. छपिया थाना क्षेत्र के पिपरा माहिमा गांव में मौजूद मासूम-ए-मिल्लत की मजार के पास जेसीबी से मिट्टी की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

गोंडा में बड़ा हादसा

जानकारी के मुताबिक, मजार के दोनों तरफ जेसीबी मशीन से खुदाई की जा रही थी. इसी दौरान मिट्टी अचानक ढह गई, जिसकी चपेट में आकर चार लोग गंभीर तौर पर घायल हो गए. हादसे में 38 साल के फरजान, 50 साल के शकील अहमद, 14 साल के असद, और 20 साल के फकीर अहमद मलबे में दब गए. किसी तरह चारों को मलबे से निकाला गया. इस हादसे में वह गंभीर तौर पर घायल हो गए.

लोगों ने अस्पताल पहुंचाया

स्थानीय लोगों की मदद से चारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सादुल्लाह नगर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शकील अहमद, असद और फकीर अहमद को मृत घोषित कर दिया. वहीं, फरजान रहा की हालत गंभीर होने की वजह  से उन्हें लखनऊ के हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

Add Zee News as a Preferred Source

लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

हादसे की जानकारी मिलते ही छपिया थाना अध्यक्ष संजीव वर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मरने वालों की लाशों को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल, छपिया थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. घटना को लेकर गांव में शोक की लहर है.
 

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news