Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2995588

मजदूर मुस्लिम नौजवान को ATS ने उठाया, आतंकी साजिश का आरोप; अब पिता ने खोली पोल!

ATS Arrested UP Muslim Youth: गुजरात के ATS के जरिये शामली के एक मुस्लिम नौजवान की गिरफ्तारी से इलाके में हड़कंप मच गया. परिवार के मुताबिक, गिरफ्तार राजमिस्त्री का काम करता था और उसने मदरसे में दीनी तालीम की पढ़ाई की थी. इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी नौजवान के परिजनों से पूछताछ की. फिलहाल इस संबंध में अभी तक एटीएस की तरफ कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई हैं.

 

आरोपी नौजवान आजाद (बाएं) को पिता सुलेमान (दाएं) ने बताया निर्दोष
आरोपी नौजवान आजाद (बाएं) को पिता सुलेमान (दाएं) ने बताया निर्दोष

Shamli News News Today: शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जब एक नौजवान के परिजनों को एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) कंट्रोल रूम से कॉल कर उसके भाई को हिरासत में लिए जाने की सूचना दी गई. इस खबर के बाद परिवार में हड़कंप मच गया और सभी के होश उड़ गए.

मिली जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार 20 वर्षीय नौजवान का नाम आजाद है, जो झिंझाना के मोहल्ला शाखा मैदान का निवासी बताया जा रहा है. नौजवान चिनाई का काम (मिस्त्री मजदूरी) करता था. परिवार को बताया गया कि उसे गुजरात के अहमदाबाद में हुई एक आतंकी घटना से जुड़े मामले में गुजरात ATS ने मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना से हिरासत में लिया है.

सूचना मिलने के बाद झिंझाना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र कसाना खुद नौजवान के घर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी परिवार से ली. गिरफ्तार नौजवान के पिता सुलेमान ने बताया कि आजाद पिछले 5-6 साल से मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना स्थित कोतवाली के पास एक मदरसे में पढ़ाई कर रहा था. पढ़ाई पूरी करने के बाद वह पिछले 2 से 3 महीनों से झिंझाना में रहकर चिनाई की मजदूरी कर रहा था.

Add Zee News as a Preferred Source

पिता के मुताबिक, 6 नवंबर को आजाद ने अपने गांव में मिट्टी भराई का काम पूरा किया और फिर अपनी भतीजी को लेने बुढ़ाना चला गया. इसके बाद 7 नवंबर की शाम नौजवान की पिता से फोन पर बातचीत भी हुई. लेकिन उसके बाद आजाद का फोन अचानक स्विच ऑफ हो गया. इसके बाद 9 नवंबर को दिन में आजाद के भाई शहजाद के मोबाइल नंबर पर ATS कंट्रोल रूम से कॉल आया, जिसमें नौजवान की गिरफ्तारी की जानकारी दी गई. सूचना मिलते ही पूरे परिवार में बेचैनी छा गई.

पिता सुलेमान ने साफ तौर पर कहा कि उनके बेटे का किसी भी संदिग्ध संगठन या किसी गैरकानूनी सरगर्मियों से कोई लेना–देना नहीं है. परिवार का कहना है कि घर का खर्च चलाने के लिए आम लोगों की तरह मेहनत मजदूरी करता था, जिसने कभी कोई आपत्तिजनक काम नहीं किया. बताया जा रहा है कि एटीएस ने नौजवान को बुढ़ाना से हिरासत में लिया है. हालांकि, मामले में अब तक स्थानीय पुलिस या जांच एजेंसी के जरिये सार्वजनिक रूप से विस्तृत बयान नहीं जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें: आजमगढ़ में शोर पर वार! मंदिर-मस्जिद से हटे 41 लाउडस्पीकर, 139 की आवाज कम

 

TAGS

Trending news