Gujarat News: गुजरात में एक दरगाह को ध्वस्त करने पहुंची पुलिस टीम और स्थानीय मुस्लिम समाज के बीच हिंसक भिड़ंत हो गई. इस घटना के बाद गुजरात पुलिस ने कई धारों में मुकदमा दर्ज करके हिंसा के आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Gujarat News: गुजरात के सोमनाथ जिले में एक दरगाह को ध्वस्त करने पहुंची पुलिस और स्थानीय मुस्लिम समाज के बीच हिंसक झड़प हो गई. इसके बाद पुलिस ने लगभग 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया और अन्य लोगों की गिरफ्तारी की संभावना है.
दरअसल, सोमनाथ जिले के वीरावल के प्रभास पाटन इलाके में मौजूद एक दरगाह को प्रशासन द्वारा अवैध बताया गया और उस मजार को गिराने के लिए भारी पुलिस बल के साथ अधिकारी पहुंचे. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध करने के लिए मौके पर सैकड़ों की तादाद स्थानीय मुस्लिम महिलाएं और बच्चे इकट्ठा हो गए. पुलिस ने बताया कि देखते ही देखते उस भीड़ ने पुलिस बल पर पत्थरबाजी शुरू कर दी.
पुलिस ने किया बल प्रयोग
वहीं, पुलिस ने स्थिति को सामान्य करने के लिए बल प्रयोग किया, उग्र भीड़ पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे गए. इस कार्रवाई के बाद भीड़ तितर-बितर हो गई. इसके बाद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में उस दरगाह और कई मकानों को ध्वस्त कर दिया गया.
इन धाराओं में हुई गिरफ्तारी
इस हिंसा में शामिल कई लोगों पर गुजरात पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है, जैसे गैरकानूनी रूप से इकट्ठा होने, दंगा करने, सरकारी कर्मचारी पर हमला करने या उसके काम में बाधा डालने आदि के धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है. पुलिस अधिकारी के मुताबिक इस मामले में अभी और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है. इस हिंसा की घटना के बाद पुलिस इलाके की निगरानी कर रही है. इस मामले में मुस्लिम समाज की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, न ही मीडिया में उनका पक्ष सामने आया है.
मुस्लिम माइनॉरिटी की ऐसी ही खबरों के लिए विजिट करें https://zeenews.india.com/hindi/zeesalaam