Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam3042214
Zee SalaamIndian Muslimहज 2026 के लिए उलटी गिनती शुरू; इस डेट से पहले बुकिंग नहीं की तो बढ़ सकती है मुश्किल, जानें क्यों?

हज 2026 के लिए उलटी गिनती शुरू; इस डेट से पहले बुकिंग नहीं की तो बढ़ सकती है मुश्किल, जानें क्यों?

Haj 2026 Advisory: केंद्र सरकार ने साल 2026 में होने पाक हज के सफर को लेकर एडवाइजरी की है. इसमें हज पर जाने जायरीन से समय से पहले बुकिंग सहित दूसरी जरुरी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजेजू ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया है. जानें एडवाइजरी में क्या कुछ कहा गया है?

 

हज 2026 एडवाइजरी (फाइल फोटो)
हज 2026 एडवाइजरी (फाइल फोटो)

Haj 2026 News: इस्लाम के पांच पवित्र स्तंभ हैं, जिनमें से हज भी एक है. हज सिर्फ एक मजहबी फर्ज नहीं बल्कि करोड़ों मुसलमानों के लिए अकीदा, सब्र, त्याग और इबादत की निशानी है. हर साल दुनिया भर से लाखों जायरीन सऊदी अरब के मक्का-मदीना पहुंचते हैं, जहां वे हज की रस्में अदा करते हैं. इस पाक सफर को समय पर सुरक्षित और बेहतर इंतजामों के साप पूरा कराने के लिए केंद्र सरकार ने आगामी 2026 को लेकर महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है. 

केंद्र सरकार ने सोमवार (15 दिसंबर) को हज 2026 पर जाने वाले जायरीन को खास सलाह दी है. इसमें भारतीय जायरीनों के लिए सलाह जारी करते हुए कहा गया है कि जो लोग हज ग्रुप ऑर्गनाइजर्स या प्राइवेट टूर ऑपरेटर्स के जरिये हज पर जाने की योजना बना रहे हैं, वे अपनी बुकिंग काफी पहले पूरी कर लें. जिससे उन्हें हज के पाक सफर को पूरा करने में कोई दुश्वारी न हो. यह एडवाइजरी खास तौर पर निजी कैटेगरी से हज पर जाने वाले मुसाफिरों के लिए जारी की गई है.

अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने हज 2026 से जुड़ा यह सर्कुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है. उन्होंने लिखा कि भारत से निजी तौर पर हज के सफर पर जाने वाले मुसाफिरों से गुजारिश है कि वह समय रहते अप्लाई करें और सिर्फ ऑथाराइज्ड हज ग्रुप ऑर्गनाइजर्स या प्राइवेट टूर ऑपरेटर्स का ही चयन करें. उन्होंने यह भी कहा कि 15 जनवरी 2026 तक समय पर बुकिंग कराने से आखिरी समय में होने वाली परेशानियों से बचा जा सकता है, इससे पाक सफर के लिए बेहतर और सुव्यवस्थित ढंग से सभी इंतजामों को यकीनी बनाने मदद मिलेगी. 

एडवाइजरी के मुताबिक, सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्रालय के जरिये तय की गई समय-सीमा के मुताबिक ही हज 2026 के लिए आवास और दूसरी जरुरी सेवाओं से जुड़े कॉन्ट्रैक्ट को आखिरी शक्ल देने की डेडलाइन 1 फरवरी 2026 तय की गई है. ये कॉन्ट्रैक्ट बेहद जरूरी हैं, क्योंकि इन्हीं के जरिए सऊदी अरब में हज मुसाफिरों के ठहरने, ट्रांसपोर्टेशन और दूसरे लॉजिस्टिक इंतेजाम किए जाते हैं. 

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि हज ग्रुप ऑर्गनाइजर्स और प्राइवेट टूर ऑपरेटर्स को तय समय-सीमा के भीतर कई तरह की प्रक्रिया और तैयारी से जुड़ी रिवायती रस्में पूरी करनी होती हैं. इसी वजह से संभावित हज मुसाफिरों को सलाह दी गई है कि वे शुरुआत में ही अपनी बुकिंग पक्की कर लें, ताकि आवास और ट्रांसपोर्टेशन से जुड़े समझौतों को समय पर पूरा किया जा सके.

सरकार ने खास तौर पर यह सलाह दी है कि सभी इच्छुक यात्री 15 जनवरी 2026 तक अपनी सभी बुकिंग औपचारिकताएं पूरी कर लें. ऐसा करने से आखिरी समय की असुविधाओं से बचाव होगा और सऊदी अरब की अथॉरिटीज के साथ जरूरी कॉन्ट्रैक्ट और प्रक्रियाएं तय समय-सीमा के भीतर पूरी हो सकेंगी.

इसके साथ ही एडवाइजरी में यात्रियों को सतर्क करते हुए कहा गया है कि किसी भी तरह की बुकिंग करने से पहले संबंधित हज ग्रुप ऑर्गनाइजर या प्राइवेट टूर ऑपरेटर की रजिस्ट्रेशन स्थिति, कोटा आवंटन और सरकारी मंजूरी की पूरी जांच कर लें। सरकार ने जायरीनों से केवल अधिकृत ऑपरेटर्स के माध्यम से ही बुकिंग करने की अपील की है, ताकि उनके हित सुरक्षित रह सकें और हज यात्रा बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके.

यह भी पढ़ें: डेडलाइन से पहले हिन्दू संगठन संजौली मस्जिद के ऊपरी मंजिल को हटाने के लिए बेचैन!

TAGS

Trending news