Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam3183224
Zee SalaamIndian Muslimकश्मीर से आजमीन-ए-हज का पहला जत्था रवाना, लब्बैक अल्लाहुम्मा की सदाओं के बीच छलके रूहानी जज़्बात

कश्मीर से आजमीन-ए-हज का पहला जत्था रवाना, "लब्बैक अल्लाहुम्मा" की सदाओं के बीच छलके रूहानी जज़्बात

हज इस्लाम का एक अहम फर्ज माना जाता है और हर मुसलमान की ख्वाहिश होती है कि वह अपनी जिंदगी में कम से कम एक बार इस मुकद्दस सफर को पूरा करे. इसी अकीदे और उत्साह के साथ भारत से हज यात्रियों के जत्थे रवाना होने लगे हैं.

कश्मीर से भावुक और रूहानी माहौल में आजमीन हज के सफर पर रवाना (PC-सोशल मीडिया)
कश्मीर से भावुक और रूहानी माहौल में आजमीन हज के सफर पर रवाना (PC-सोशल मीडिया)

Hajj 2026: हज इस्लाम का एक अहम फर्ज माना जाता है और हर मुसलमान की ख्वाहिश होती है कि वह अपनी जिंदगी में कम से कम एक बार इस मुकद्दस सफर को पूरा करे. इसी अकीदे और उत्साह के साथ भारत से हज यात्रियों के जत्थे रवाना होने लगे हैं. इसी कड़ी में कश्मीर से भी हज यात्रियों का पहला बैच आज यानी शनिवार (18 अप्रैल) को सऊदी अरब के लिए रवाना हुआ. इस दौरान माहौल पूरी तरह रूहानी और भावनात्मक नजर आया.

श्रीनगर के बेमिना स्थित हज हाउस से शनिवार सुबह 431 यात्रियों का पहला जत्था तीन अलग-अलग उड़ानों के जरिए सऊदी अरब के लिए रवाना किया गया. अधिकारियों के मुताबिक, इस साल जम्मू-कश्मीर से कुल 4717 हज यात्री हज के लिए जाएंगे. इनमें से 3900 यात्री श्रीनगर हवाई अड्डे से रवाना होंगे, जबकि बाकी यात्री दिल्ली हवाई अड्डे से अपनी यात्रा शुरू करेंगे.

हज विभाग के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि पहले जत्थे में कुल 230 पुरुष और 201 महिलाएं शामिल थीं. पहली उड़ान में 79 पुरुष और 66 महिलाएं, दूसरी उड़ान में 78 पुरुष और 65 महिलाएं, जबकि तीसरी उड़ान में 73 पुरुष और 70 महिलाएं सवार थे. रवाना होने के दौरान बेहद भावुक दृश्य देखने को मिले. बड़ी संख्या में परिवार के लोग अपने रिश्तेदारों को विदा करने के लिए हज हाउस पहुंचे थे. 

Add Zee News as a Preferred Source

कई बुजुर्ग यात्री बसों में बैठने से पहले कुरान की आयतें पढ़ते नजर आए, जिससे माहौल और भी ज्यादा रुहानी हो गया. यात्रियों को पहले ही जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए थे. अधिकारियों ने उन्हें तय समय पर पहुंचने, अपने पासपोर्ट, वीजा की कॉपी, वैक्सीनेशन कार्ड और तय सामान साथ रखने की सलाह दी है. साथ ही यह भी कहा गया है कि वे कोई प्रतिबंधित वस्तु अपने साथ न ले जाएं.

गौरतलब है कि सऊदी अरब में इस्लाम के सबसे पवित्र स्थलों की यह सालाना यात्रा अगले महीने शुरू होगी, जिसके लिए दुनियाभर से लाखों अकीदतमंद पहुंचते हैं. श्रीनगर के जिला अधिकारी अक्षय लाबरू ने हज हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि इस साल हज यात्रियों के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं. उन्होंने कहा कि यात्रियों की यात्रा को आसान और आरामदायक बनाने के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. उन्होंने सभी यात्रियों को शुभकामनाएं दीं और उनकी सुरक्षित तथा सफल यात्रा के लिए दुआ की.

उन्होंने यह भी बताया कि इस बार जिला प्रशासन ने पिछले सालों के मुकाबले और बेहतर व्यवस्थाएं की हैं ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो. इससे पहले अक्षय लाबरू ने हज हाउस से पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. वहीं, श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी यात्रियों के पहले जत्थे को रवाना किया.

यह भी पढ़ें: हज 2026 की शुरुआत: झारखंड, असम और जम्मू-कश्मीर से इस दिन रवाना होगा पहला जत्था

यह भी पढ़ें: मदरसा छात्रों पर हिंदूवादी नेताओं का हमला, "आतंकवादी" बताकर की बदसलूकी

About the Author
author img
Raihan Shahid

रैहान शाहिद का ताल्लुक उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर ज़िले से हैं. वह पिछले पांच सालों से दिल्ली में सक्रिय रूप से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. Zee न्यूज़ से पहले उन्होंने ABP न्यूज़ और दू...और पढ़ें

TAGS

Trending news