Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2707731
Zee SalaamIndian MuslimHaridwar News: एक और मजार पर चला धामी सरकार का बुलडोजर, जानें पूरा मामला?

Haridwar News: एक और मजार पर चला धामी सरकार का बुलडोजर, जानें पूरा मामला?

Bulldozer Action in Uttarakhand: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धाम की निर्देश पर लगातार मस्जिद, मदरसों और मजारों पर कार्रवाई हो रही है. इी क्रम में हरिद्वार के एक और मजार शासन ने ध्वस्त कर दिया है. हरिद्वार एसडीएम ने बताया कि अब तक क्षेत्र में 10 से अधिक धार्मिक संरचनाओं को ध्वस्त किया जा चुका है.

 

फाइल फोटो
फाइल फोटो

Haridwar News Today: उत्तराखंड की धामी सरकार राज्य में लगातार मस्जिद और मदरसों को निशाना बना रही है. इसी क्रम में हरिद्वार में अवैध मजारों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है. रविवार (6 अप्रैल) की सुबह प्रशासन की टीम ने सराय क्षेत्र की हरि लोग कॉलोनी में स्थित एक कथित अवैध मजार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया.

इस कार्रवाई के दौरान हरिद्वार के एसडीएम अजयवीर सिंह की अगुवाई में भारी पुलिस फोर्स मौके पर तैनात रहा, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे.
एसडीएम अजयवीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देशों के तहत जिले में अवैध धार्मिक संरचनाओं को हटाने का अभियान चलाया जा रहा है. 

'नोटिस का नहीं मिला जवाब'

हरिद्वार के एसडीएम अजयवीर सिंह ने बताया कि सराय क्षेत्र में बनी इस मजार को अवैध रूप से बनाया गया था, जिसके खिलाफ पहले नोटिस जारी किया गया था. उन्होंने बताया कि नोटिस का कोई जवाब न मिलने पर हरिद्वार के जिलाधिकारी ने इसे हटाने का आदेश दिया. प्रशासन की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मजार को गिरा दिया. 

Add Zee News as a Preferred Source

एसडीएम अजयवीर सिंह ने बताया कि प्रशासन की तरह हरिद्वार के सुमन नगर थाना क्षेत्र में सिंचाई विभाग की जमीन पर यह अवैध मजार बनाई गई थी. उन्होंने आगे कहा, "हरिद्वार में अब तक 10 से अधिक अवैध धार्मिक संरचनाओं को ध्वस्त किया जा चुका है. यह अभियान अभी जारी रहेगा और अन्य बचे हुए अवैध ढांचों पर भी कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन का उद्देश्य नियमों का पालन सुनिश्चित करना और अतिक्रमण को रोकना है."

सीएम धामी दे चुके हैं ये आदेश

बीते दिनों उत्तराखंड की पुष्कर सिंह सीएम धामी ने कहा, "यह हमारी सरकार का संकल्प था कि प्रदेश में जो भी अवैध मदरसे या अतिक्रमण पाए जाएंगे, हम उनकी जांच करेंगे और उन पर कड़ी कार्रवाई करेंगे. अवैध रूप से संचालित मदरसों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई पहले से ही की जा रही है. जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. यह अभियान निरंतर जारी रहेगा.

TAGS

Trending news