Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2761875
Zee SalaamIndian MuslimHaryana: Jyoti Malhotra दे रही थी पाकिस्तान को सेंसिटिव जानकारी; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Haryana: Jyoti Malhotra दे रही थी पाकिस्तान को सेंसिटिव जानकारी; पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरियाणा और पंजाब में फैले एक जासूसी नेटवर्क के तहत, छह भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान के खुफिया एजेंटों को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

Haryana: Jyoti Malhotra दे रही थी पाकिस्तान को सेंसिटिव जानकारी; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jyoti Malhotra Arrested: हरियाणा और पंजाब में फैले एक जासूसी नेटवर्क के तहत, छह भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान के खुफिया एजेंटों को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार लोगों में हरियाणा की एक ट्रैवल ब्लॉगर ज्योति मल्होत्राभी शामिल हैं, जो “Travel with Jo” नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाती थीं.

ज्योति मल्होत्रा गिरफ्तार

ज्योति मल्होत्रा ने 2023 में एजेंटों की मदद से वीजा लेकर पाकिस्तान का दौरा किया था. इस दौरान उनकी मुलाकात नई दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन में कार्यरत एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से हुई. बाद में दानिश को भारत सरकार ने “persona non grata” घोषित कर 13 मई 2025 को देश से निष्कासित कर दिया.

दानिश ने ज्योति को कई एजेंट्स से मिलवाया

दानिश ने ज्योति की मुलाकात पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के कई अन्य एजेंटों से करवाई. ज्योति WhatsApp, Telegram और Snapchat जैसे एन्क्रिप्टेड ऐप्स पर इन एजेंटों से जुड़ी रही. एक एजेंट शाकिर उर्फ राणा शहबाज को उसवे अपने फोन में “Jatt Randhawa” के नाम से सेव कर रखा था.

Add Zee News as a Preferred Source

पाकिस्तान को दी संवेदनशील जानकारी

जांच में सामने आया कि ज्योति ने भारत के कुछ संवेदनशील स्थानों की जानकारी पाकिस्तान को दी और सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की छवि को सुधारने में भी मदद की. वह एक पाकिस्तानी एजेंट के साथ नज़दीकी संबंधों में भी थीं और बाली, इंडोनेशिया भी गई थीं. दिल्ली में रहते हुए भी उन्होंने दानिश के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा था.

ज्योति पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 152 और आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम, 1923 की धारा 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है. उनसे लिखित में कबूलनामा भी लिया गया है और केस को हिसार की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) को सौंप दिया गया है. पुलिस ने इस मामले में गजाला, यामीन मोहम्मद, देवेंद्र सिंह ढिल्लों और अरमान को गिरफ्तार किया है.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news