Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2733119
Zee SalaamIndian Muslimअंबाला में पहलगाम हमले के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, हिंदूवादी संगठनों ने की मुस्लिम की दुकानों में तोड़फोड़

अंबाला में पहलगाम हमले के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, हिंदूवादी संगठनों ने की मुस्लिम की दुकानों में तोड़फोड़

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी घटना के बाद पूरे देश में विरोध प्रदर्शन जारी है. पहलगाम आतंकी घटना के बाद कई जगह मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है.

हिंदूवादी संगठनों का मुस्लिम पर बढ़ा हमला
हिंदूवादी संगठनों का मुस्लिम पर बढ़ा हमला

Haryana News Today: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी घटना के बाद पूरे देश में विरोध प्रदर्शन जारी है. पहलगाम आतंकी घटना के बाद कई जगह मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है. इसी तरह का मामला हरियाणा के अंबाला जिले से सामने आया है, जहां पहलगाम आतंकवादी हमले के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए हिंदूवादी भीड़ ने मुस्लिम समुदाय के दुकानों पर हमला किया.

पूरा मामला हरियाणा के अंबाला जिले के साहा का है. यहां हिंदूवादी संगठन ने पहलगाम आतंकवादी हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. इसी दौरान प्रदर्शन करते हुए हिंदूवादी संगठन के लोगों ने मुस्लिम समुदाय के दुकानों में हमला कर दिया, इतना ही नहीं भीड़ ने दुकानों में तोड़फोड़ की और फिर आग लगा दी. मौके पर मौजूद हमला करने वाली भीड़ लगातार 'जय श्री राम' के नारे लगा रही थी.

हमले की वीडियो वायरल
इस घटना की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. जिसमें एक व्यक्ति काफी गुस्से में दुकान में रखे सामान को तोड़ता हुआ दिखाई पड़ रहा है, जबकि उसके आस-पास के लोग "पाकिस्तान मुर्दाबाद, भारत माता की जय" के नारे लगा रहे हैं. इसी बीच दो लोग 'दिल्ली रोल सेंटर' की गाड़ी पर हमला कर देते हैं और पत्थरों से नुकसान पहुंचाते हुए दिखाई पड़ रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

द सियासत डेली में छपी खबर के मुताबिक, मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाले लोगों के साथ इसी तरह की एक और घटना 23 अप्रैल को हुई. यहां हिंदूवादी ग्रुप ने कई मुस्लिम के स्वामित्व वाली दुकानों और ठेलों को निशाना बनाया और मजदूरों पर जानलेवा हमला कर दिया. हमलावरों ने 'तेल लगाओ डाबर का और नाम मिटा दो बाबर का' का जैसे उकसाऊ और भड़काने वाले नारे लगाए. हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने पीड़ितों को यौन हिंसा (Sexual Violence) की धमकियां दीं, जिससे उनमें दहशत फैल गई है.

इंदौर में भी विरोध प्रदर्शन
पहलगाम की घटना वाले दिन यानी 22 अप्रैल को इंदौर शहर में इंतेहापसंद हिंदूवादी संगठन के लोगों ने समुदाय विशेष को निशाना बनाते हुए प्रदर्शन किया. इंदौर शहर के फेमस '56 दुकान' फूड स्ट्रीट पर दुकानदारों ने पहलगाम आतंकवादी हमले के विरोध में पाकिस्तान के खिलाफ एक पोस्टर लगाया था. पोस्टर पर लिखा था, "सुअर और पाकिस्तानी नागरिकों का छप्पन दुकान में घुसने की इजाजत नहीं है.

'56 दुकान' व्यापार संघ के अध्यक्ष गुनजन शर्मा ने शुक्रवार को कहा "हम इस पोस्टर के जरिए यह संदेश देना चाहते हैं कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद, दुनिया के सभ्य समाज में पाकिस्तान के लिए कोई स्थान नहीं है."

मुस्लिम युवक की हत्या का दावा
आगरा में हालिया दिनों एक रेस्तरां के बाहर दो मुस्लिम युवकों को गोली मार दी गई थी, जिनमें से एक की मौत हो गई. घटना के बाद गौ रक्षा दल नाम के संगठन के दो युवकों ने मुस्लिम युवकों हत्या करने का दावा किया था. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई और वीडियो में किए जा रहे दावे को फर्जी को बताया.

TAGS

Trending news