Waqf Amendment Bill: वक्फ बिल के खिलाफ विपक्ष की पार्टियां रणनीति बनाने की तैयारी में है. इसी बीच हरियाणा बक्फ बोर्ड के प्रशासक चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने इस बिल को मुसलमानों के हक में बताया है. जाकिर हुसैन का कहना है कि विपक्ष मुसलमानों को गुमराह कर रही है.
Trending Photos
)
Waqf Amendment Bill: हिन्दुस्तान की संसद में वक्फ संशोधन बिल पास होने के बाद से ही विपक्ष दलों ने विरोध करना शुरू कर दिया है. विपक्ष अब बिल के खिलाफ सु्प्रीम कोर्ट का दरवाजा खट-खटाएगें. वही हरियाणा वक्फ बोर्ट के प्रशासव चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने इस बिल का सपोर्ट किया है और इसे मुसलमानों के हक में बताया है.
बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और हरियाणा वक्फ़ बोर्ड के प्रशासक चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने अंबाला छावनी में स्थित हरियाणा वक्फ़ बोर्ड मुख्यालय पर मोदी सरकार के वक्फ़ संशोधन बिल को वक्फ़ बोर्ड के हित में बताया है. इस बिल से पारदर्शिता यानी कि खुलापन आएगा और गरीबों तक इसका फायदा पहुंचेगा. इसके साथ जाकिर हुसैन ने यह भी कहा कि मौलानाओं के नाजायज़ क़ब्ज़े से वक्फ़ जमीन को छुटकारा मिलेगा. हरियाणा वक्फ़ बोर्ड पहले से ही वक्फ़ संशोधन बिल के नियमों पर ही कार्य कर रहा है.
विपक्ष भ्रम फैला रहा
जाकिर हुसैन ने कहा, "बिल वक्फ़ बोर्ड के तरक्की, भलाई के लिए साबित होगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार के जरिये मुसलमानों को तरक्की की जीवनरेखा और भलाई के लिए वक्फ़ संशोधन बिल लाया गया है. विपक्ष के जरिये फैलाया गया भ्रम कि केंद्र सरकार वक़्फ़ बोर्ड को ख़त्म करके वक़्फ़ ज़ायदादों को हड़पना चाहती है, झूठ साबित हुआ है."
2013 में वक्फ की जमीनपर बुलडोज़र चला
जाकिर हुसैन ने आगे बताया है कि 2013 की कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने गुरूग्राम के पालम विहार में वक़्फ़ बोर्ड की ढाई एकड़ में बनी सैंकड़ों साल पुरानी ईदगाह को बुलडोज़र चला कर तोड़ दिया और मुसलमानों से छीनकर अंसल बिल्डर को देने का काम किया था.
विपक्ष मुसलमानों को गुमराह कर रही
इसके बाद सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया गया और मुख्यमंत्री मिलकर बात भी की गई, लेकिन वक़्फ़ बोर्ड की एक ना सुनी गई और सैंकड़ों करोड़ की ईदगाह भू-माफियाओं को दे दी गई. ऐसे बहुत से मिसाल है, जो जाहिर करते है कि विपक्ष झूठी बातें फैला कर मुसलमानों को गुमराह करते हैं.
सबका-साथ, सबका-विकास पर काम
हुसैन ने कहा, "बीजेपी ने हमेशा सबका-साथ, सबका-विकास व सबका-विश्वास के नारे को साबित करते हुए सभी वर्ग के लोगों का ख्याल किया गया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जरिये मुसलमानों के विकास व उनकी भलाई के लिए लगातार विकास योजनाएँ चलाई जा रही हैं." आगे जाकिर हुसैन ने कहा है कि वक्फ बोर्ड मनोहर लाल के लीडरशिप में लगातार तरक्की की तरफ बढ़ रही है और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा वक्फ़ बोर्ड पारदर्शिता से काम करके लगातार तरक्की कर रहा है.