Muslim MLA List: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों में मुस्लिम उम्मीदवारों का प्रदर्शन चर्चा में है. केरल और असम में सबसे ज्यादा सफलता मिली, जहां उनकी जीत दर लगभग 80 फीसद रही. 5 राज्यों 100 से अधिक मुस्लिम उम्मीदवार जीतकर विधानसभा पहुंचे.
Trending Photos
)
Minority Representation News: पश्चिम बंगाल और असम सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए. इन सभी राज्यों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. इन चुनावों में 100 से ज्यादा मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है. पश्चिम बंगाल, असम, केरल और तमिलनाडु में सबसे ज्यादा मुस्लिम उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे. केरल में लगभग 35 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल की और असम में लगभग 30 मुसलमानों ने जीत हासिल की है. खास बात यह रही कि असम और केरल में मुस्लिम उम्मीदवारों की जीत दर लगभग 80 प्रतिशत तक रही.
पश्चिम बंगाल में भी मुस्लिम उम्मीदवारों की अच्छी खासी मौजूदगी देखने को मिली, लेकिन यहां का चुनावी गणित थोड़ा अलग रहा. राज्य में कुल 292 सीटों में से कई मुस्लिम बहुल सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला. TMC ने इन सीटों पर अपनी पकड़ बनाए रखने की कोशिश की, जबकि कांग्रेस और अन्य छोटी पार्टियों ने भी मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारा. इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) जैसे दलों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में से कुल 38 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है. TMC के टिकट पर 31 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है.
असम में कितने मुस्लिम विधायक
वहीं, असम में BJP और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला. लेकिन, मुस्लिम-बहुल इलाकों में मुस्लिम उम्मीदवारों ने कई सीटों पर जीत हासिल की. असम में गैर-एनडीए पार्टियों के कुल 24 विधायक जीते हैं, जिनमें से 22 मुस्लिम समुदाय से हैं. इनमें सबसे ज्यादा सीटें कांग्रेस के पास हैं, जिसने 19 सीटें जीती हैं और उसके ज्यादातर विधायक मुस्लिम हैं. इसके अलावा एआईयूडीएफ को 2 सीटें मिली हैं, जबकि रायजोर दल और टीएमसी को 1-1 सीट पर जीत मिली है.
यह भी पढ़ें:- बंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत के बाद ओवैसी का बड़ा बयान, मुसलमानों से की ये अपील
केरल और तमिलनाडु में कितने मुस्लिम विधायक
केरल की 140 में 35 मुस्लिम विधायक चुने गए, जिनमें से 30 कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF गठबंधन से हैं. इनमें कांग्रेस के 8 और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के 22 विधायक शामिल हैं. वहीं, तमिलनाडु में भी कुछ मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की. कांग्रेस ने दो मुस्लिम उम्मीदवार उतारे, जिनमें से एक मुस्लिम उम्मीदवार ने जीत हासिल की. लेकिन कुछ राज्यों जैसे असम और पश्चिम बंगाल में मुस्लिम विधायकों की संख्या में पहले के मुकाबले हल्की कमी भी देखी गई है, जिसका कारण वोटों का बंटवारा और बहुकोणीय मुकाबला माना जा रहा है. दूसरी ओर, केरल जैसे राज्यों में उनकी स्थिति और मजबूत हुई है.