Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2743826
Zee SalaamIndian MuslimHusain Tekri Dargah: बिक गया ईमान, दरगाह से चोरी हुआ हीरा; जिसने की शिकायत उसे ही नौकरी से निकाला

Husain Tekri Dargah: बिक गया ईमान, दरगाह से चोरी हुआ हीरा; जिसने की शिकायत उसे ही नौकरी से निकाला

Hussain Tekri Dargah MP Theft Case: मध्य प्रदेश के रतलाम से हीरा चोरी होने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. इस मामले की शिकायत करने वाले को ही पदाधिकारियों नोटिस जारी कर दिया. अब पुलिस की जांच में हीरा चोरी होने को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. 

 

हुसैन टेकरी दरगाह से हीरा चोरी
हुसैन टेकरी दरगाह से हीरा चोरी

Ratlam News Today: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा में मुस्लिम समुदाय के पवित्र धार्मिक स्थल हुसैन टेकरी शरीफ से बेशकीमती हीरा चोरी का मामला सामने आया है. यहां पर अब्बास अलमदार का रौज़ा है. इस रौज़ा से बेशकीमती हीरा चोरी होने की शिकायत हुसैन टेकरी के कर्मचारी इम्तियाज अली ने पुलिस से की थी.

इम्तियाज अली को हीरा चोरी की पुलिस में शिकायत करना भारी पड़ गया. तत्कालीन हुसैन टेकरी कमेटी के पदाधिकारी ने इम्तियाज अली को कारण बताओ नोटिस थमा दिया और बाद में नौकरी से भी हटा दिया. इम्तियाज अली को इस तरह से नौकरी से निकालने पर कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं.

जांच में हुआ चोरी का खुलासा

हालांकि, पुलिस जांच में इम्तियाज अली की शिकायत को सही पाया गया है. करीब 7 महीने बाद जावरा पुलिस ने हीरा चोरी का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि यह हीरा करीब 25 साल पहले मुंबई के एक व्यापारी ने भेंट किया था. दस्तावेजों में कीमत का जिक्र नहीं है, लेकिन अनुमान है कि हीरा बेहद बेशकीमती है.

Add Zee News as a Preferred Source

शिकायतकर्ता को नौकरी से निकाला

शिकायतकर्ता इम्तियाज अली ने बताया कि मैंने खुद हीरा वहां देखा था, बाद में चोरी हो गया. इसलिए मैंने हीरा चोरी की पुलिस में शिकायत कर दी. लेकिन हैरानी तब हुई जब मुझे ही नौकरी से निकाल दिया गया. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की है. 

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि कुछ महीने पहले एक कर्मचारी ने हुसैन टेकरी के रौज़े से हीरा चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी. उसने सुबूत के तौर पर वीडियो और फोटो भी दिए थे. उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया है कि चोरी से पहले वह हीरा साफ नजर आ रहा है. हमने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. 

कर्मचारी को हटाने पर उठे सवाल

पुलिस ने बताया कि 25 सालों में उस हीरे की देखरेख करने वालों से भी पूछताछ की जा रही है. फिलहाल, रतलाम पुलिस हीरे की तलाश में जुटी है और जल्द ही खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है. शिकायतकर्ता पर ही कमेटी की कार्रवाई कई सवाल खड़े कर रही है कि जब हीरा था और चोरी हो गया, तो इस बात की शिकायत पर नाराज होने वाले कौन लोग हैं और इस नाराजगी के पीछे क्या राज है? 

ये भी पढ़ें: खन्ना नहीं, अब अगले चीफ जस्टिस BR गवई पद संभालते ही लेंगे वक्फ कानून पर फैसला

 

About the Author
author img
Raihan Shahid

रैहान शाहिद का ताल्लुक उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर ज़िले से हैं. वह पिछले पांच सालों से दिल्ली में सक्रिय रूप से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. Zee न्यूज़ से पहले उन्होंने ABP न्यूज़ और दू...और पढ़ें

TAGS

Trending news