Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2770937
Zee SalaamIndian Muslimबकरीद को लेकर हैदराबाद प्रशासन ने जारी किए निर्देश, चेकपोस्ट पर होगी सख्ती

बकरीद को लेकर हैदराबाद प्रशासन ने जारी किए निर्देश, चेकपोस्ट पर होगी सख्ती

Eid Al-Adha News: हैदराबाद के  बशीरबाग शहर में पुलिस प्रशासन, नगर निगम आयुक्त आरवी कर्णन और कई आला अधिकारियों के बीच बैठक हुई है. इस बैठक में बकरीद को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं. साथ ही बैठक में शांतिपूर्ण मनाने पर ज्यादा जोर दिया गया है. 

बकरीद को लेकर हैदराबाद प्रशासन ने जारी किए निर्देश, चेकपोस्ट पर होगी सख्ती

Eid Al-Adha News: हिन्दुस्तान में बकरीद 6 जून या 7 जून को मनाई जाएगी. इसको लेकर हैदराबाद सरकार ने नए निर्देश जारी किए हैं. प्रशासन ने इलाके की शांति और एकता बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए है. 22 मई को बशीरबाग शहर के पुलिस अध्यक्ष और कई वरिष्ठ अधिकारियों के बीच बैठक हुई, जिसके बाद निर्देश जारी किया गया है.

हैदराबाद में शांतिपूर्ण बकरीद मनाए जाए, इसलिए 22 मई गुरुवार को बाशीरबाग शहर में सीपी आनंद, नगर निगम आयुक्त आरवी कर्णन और कई आला अधिकारियों के बीच एक बैठक हुई हैं. इस बैठक में अवैध पशु गाड़िया, जानवरों के इलाज और देखभाल की सेवांए और कचरा निपटाने जैसे अहम मुद्दों पर बात हुई है. 

शहर में कड़ी निगरानी 
बशीरबाग शहर के चेकपोस्ट पर चेकिंग की जाएगी, किसी भी पशु गाड़ी को उचित वेटरनरी प्रमाण-पत्र के बिना आगे नहीं जाने दिया जाएगा. साथ ही जानवरों की भी जांच की जाएगी कि वह कुर्बानी के लिए तैयार है या नहीं. इन चेकपोस्ट पर  वेटरनरी डॉक्टर भी मौजूद रहेंगे. जांच के दौरान अवैध पाए जाने पर गाड़ी को जब्त कर लिया जाएगा और जानवरों को पशुपालन केंद्र भेज दिया जाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source

नगर निगम को निर्देश 
इलाके में सफाई और स्वच्छता को बनाए रखने के लिए बशीरबाग नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि बकरीद के दिन जानवरों के खाल और मल को इकट्टा करने के लिए टीम तैनात करें. साथ ही टिपर और जेसीबी की भी व्यवस्था करें. आवारा कुत्तों की घटनाओं को काबू करने के लिए कुत्ता पकड़ने वाले टीम को भी तैनात करें.  

बिजली की 24 घंटे आपूर्ति 
इस बैठक में सीवरेज बोर्ड को सीवरेज की रखरखाव और बिजली विभागों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने के निर्देश दिए गए है. हैदराबाद नगर निगम ने कहा है कि कचरा बैग आसानी से मौजूद कराए जाएगें और  नगर निगम के अधिकारी बाखूबी अपने ड्यूटी को निभाएगें. 

TAGS

Trending news