MANUU Launches New Courses: हैदराबाद की मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी ने 2026-27 सत्र से नए कोर्स शुरू किए हैं. इनमें इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री, बायोइन्फॉर्मेटिक्स और फिल्म मेकिंग शामिल हैं. साथ ही सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स भी शुरू हुए हैं, जिससे खासकर अल्पसंख्यक छात्रों को नए अवसर मिलेंगे. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
MANUU Launches New Courses: हैदराबाद स्थित मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU) ने छात्रों के लिए कई नए कोर्सेस शुरू किए हैं. साल 2026-27 की एकेडमिक साल से MANUU मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए नए कोर्सेस लॉन्च किए हैं. MANUU ने मास्टर्स डिग्री के लिए इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री, बायोइन्फॉर्मेटिक्स और फिल्म मेकिंग का कोर्स लॉन्च किए हैं. इन नए कोर्सेस से माइनॉरिटी समुदाय के खास कर मुस्लिम समुदाय के छात्रों को फायदा होगा.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक MANUU फिल्म मेकिंग कोर्स लॉन्च कर रही है, लेकिन यह कोर्स सेल्फ-फाइनेंसिंग के तहत दिया जाएगा. इसके साथ ही MANUU ने हैदराबाद और दरभंगा कैंपस में अल्टरनेटिव डिस्प्यूट रेज़ोल्यूशन और साइबर लॉ और डिजिटल गवर्नेंस में अलग से पार्ट-टाइम PG डिप्लोमा भी शुरू किए हैं. MANUU ने मास्टर्स, पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ-साथ सर्टिफिकेट कोर्स भी लॉन्च किए हैं. इस नए एकेटमिक साल से MANUU में सर्टिफिकेट कोर्स के लिए छात्र ज्वेलरी डिज़ाइन कोर्स में एडमिशन करा सकते हैं.
इच्छुक छात्र अब मुख्य हैदराबाद कैंपस, सैटेलाइट ब्रांच, टीचर एजुकेशन कॉलेजों और देश भर के पॉलिटेक्निक में उपलब्ध अलग-अलग मेरिट-आधारित कोर्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इन कोर्सेस में एडमिशन के लिए आगामी 10 जून तक फॉर्म भरने की समय सीमा दी गई है. MANUU ने छात्रों की मदद के लिए admissionsregular@manuu.edu.in या 040-23006612 (Ext. 1801) नंबर जारी किया है, ताकि छात्रों को मदद मिल सके. कैंडिडेट डिजिटल प्रॉस्पेक्टस और एप्लीकेशन फ़ॉर्म ऑफिशियल पोर्टल manuu.edu.in/Regular-Admissions पर देख सकते हैं.