Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2747995
Zee SalaamIndian MuslimIIT रूड़की प्रोफेसर जिलुर्रहमान सस्पेंड, महिला Phd स्कॉलर ने लगाए गंभीर आरोप

IIT रूड़की प्रोफेसर जिलुर्रहमान सस्पेंड, महिला Phd स्कॉलर ने लगाए गंभीर आरोप

IIT roorke Professor Suspend: आईआईटी रूड़की ने मैनेजमेंट स्टडीज के प्रोफेसर जिलुर्रहमान को मंगलवार को बर्खास्त कर दिया है. जनवरी के महीने में पीएचडी स्कॉलर ने प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का इल्जाम लगाया था, जिसकी जांच कर अब यह फैसला लिया गया है. 

 IIT रूड़की प्रोफेसर जिलुर्रहमान सस्पेंड, महिला Phd स्कॉलर ने लगाए गंभीर आरोप

IIT roorke Professor Suspend: उत्तराखंड में स्थित आईआईटी रूड़की ने उत्पीड़ने मामले की कार्रवाई कर प्रोफेसर को बर्खास्त कर दिया है. आईआईटी रूड़की की जांच कमेटी ने पूरे पांच महीने की तफ्तीश के बाद  मैनेजमेंट स्टडीज के प्रोफेसर को बर्खास्त कर दिया है. 

आईआईटी रुड़की के डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के प्रोफेसर जिलुर्रहमान पर पीएचडी की शोध छात्रा यौन उत्पीड़न का इल्जाम लगाया था. पीएचडी स्कॉलर ने शिकायत जनवरी के महीने में की, जिसके बाद संस्ठान की जांच कमेटी ने जांच कर इन इल्जामों की पुष्टि की है. इल्जामों को सही साबित होने के बाद जांच कमेटी ने प्रोफेसर जिलुर्रहमान को सस्पेंड कर दिया है. 

IIT रूड़की की आला जनसंपर्क अधिकारी सोनिया श्रीवास्तव ने इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि 60 साल के प्रोफेसर जिलुर्रहमान को सस्पेंड कर दिया गया है. वह मार्केटिंग मैनेजमेंट पढ़ाते थे. पीएचडी की छात्रा ने जनवरी के महीने में प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी. 

Add Zee News as a Preferred Source

शिकायत जनवरी में की 
छात्रा ने प्रोफेसर पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का इल्जाम लगाया था.  जिसके बाद संस्थान की जांच कमेटी ने तफ्तीश शुरू की थी. अब कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में पीएचडी छात्रा की तरफ से लगाए गए इल्जामों की पुष्टि की है, जिसके बाद संस्थान की मैनेजमेंट टीम ने मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए बोर्ड ऑफ गवनर्स की बैठक में प्रोफेसर की बर्खास्तगी पर मंजूरी दे दी है.

सोमवार को सस्पेंड किया 
इससे पहले भी आईआईटी रूड़की में महिला उत्पीड़न के मामले सामने आए थे, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है, जब मामले पर सख्त रूख अपनाया गया है. मंगलवार को संस्थान ने एक बयान जारी कर बताया है कि एक सदस्य पर लगाए गए इल्जामों की कार्रवाई पूरी कर बर्खास्त किया गया है.  आईआईटी के आला प्रोफेसर ने बताया है कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी फैकल्टी के सदस्य को बर्खास्त किया गया है. प्रोफेसर को सोमवार को बर्दाखस्त किया गया और इस दौरान उनके अधीन 15 से ज्यादा स्टूडेंट पीएचडी कर रहे थे. 

TAGS

Trending news