Meerut University Namaz Controversy: वीडियो में स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी कैंपस में नमाज अदा करते दिखाई दे रहे हैं. स्थानीय हिंदू समूहों ने इस घटना को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया है. पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Meerut University Namaz Controversy: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पुलिस ने एक निजी यूनिवर्सिटी में बिना इजाजत सार्वजनिक रूप से नमाज पढ़े जाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है. एक पुलिस अधिकारी ने आज यानी 15 मार्च को यह जानकारी दी. आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट खालिद प्रधान उर्फ खालिद मेवाती की ओर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किए जाने के बाद यह घटना सुर्खियों में आई.
वीडियो में स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी कैंपस में नमाज अदा करते दिखाई दे रहे हैं. स्थानीय हिंदू समूहों ने इस घटना को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया है. वहीं, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मामले को लेकर खालिद प्रधान और तीन सुरक्षाकर्मियों को निलंबित कर दिया है.
थाना प्रभारी ने क्या कहा?
गंगा नगर थाने के प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि कार्तिक हिंदू नामक व्यक्ति की शिकायत पर खालिद मेवाती के इंस्टाग्राम पेज खालिद प्रधान 302 के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.
आरोपी की गिरफ्तारी की हो रही है मांग
स्थानीय हिंदू समूह बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स के शामिल होने और होली के त्योहार के दौरान सोशल मीडिया पर जानबूझकर वीडियो को साझा किए जाने का हवाला देते हुए खालिद की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता सुनील शर्मा ने कहा कि आंतरिक जांच में पाया गया है कि प्रशासन की इजाजत के बिना परिसर में नमाज पढ़ने और इसका वीडियो वायरल करने का उद्देश्य यूनिवर्सिटी में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना प्रतीत होता है.
समिति के सामने उपस्थित नहीं हुआ आरोपी
शर्मा के मुताबिक, इस मामले में जांच समिति ने मुख्य मुल्जिम खालिद को उसका पक्ष रखने के लिए बुलाया था, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुआ, जिसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया. उन्होंने बताया कि तीन सुरक्षाकर्मियों को भी लापरवाही के इल्जाम में निलंबित किया गया है.