Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2708618
Zee SalaamIndian MuslimMuzaffarnagar: गवाही वापस लेने से किया इनकार, तो कर दी सलमान की गोली मारकर हत्या

Muzaffarnagar: गवाही वापस लेने से किया इनकार, तो कर दी सलमान की गोली मारकर हत्या

MuzaffarNagar News: मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के बिजोपुरा गांव के निवासी सलमान की पांच लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि ये वही मुल्जिम हैं, जो जैद हत्या मामले में गिरफ्तार किए गए थे और फिलहाल फरार हैं. 

Muzaffarnagar:  गवाही वापस लेने से किया इनकार, तो कर दी सलमान की गोली मारकर हत्या

MuzaffarNagar News: उत्तर -प्रदेश के मुजफ्फरनगर से इंसानियत को शर्मशार करने वाली खबर सामने आई है. जहां एक शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. बताया गया है कि शख्स ने गवाही वापस लेने से इनकार कर दिया था, जिसके वजह से ताबातोड़ गोलियां चलाकर उसकी हत्या कर दी गई.

मामला मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के बिजोपुरा गांव का है, जहां शनिवार यानी कि 5 अप्रैल को पांच लोगों ने एक शख्स पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी, जिससे इसकी मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक मृतक शख्स ने गवाही वापस लेने से इनकार कर दिया, जिसकी वजह से उसकी हत्या कर दी गई. 

मृतक शख्स की पहचान 
पुलिस ने बताया है कि मृतक शख्स का नाम सलमान है और उसकी उम्र 35 साल है. सलमान अपने भाई जैद की हत्या का वाहिद गवाह था. चार साल पहले मेरठ में जैद की हत्या कर दी गई थी और यह मामला मेरठ की ही एक अदालत में लम्बे समय से चल रहा था. 

Add Zee News as a Preferred Source

मुल्जिम जेल से फरार
क्षेत्र पुलिस अफसर देवव्रत बाजपेयी ने मीडिया को बताया कि इरफान और उसके चार साथी कालिया, मोहम्मद अली, नैमुद्दीन और फाजिल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है. ये सभी मेरठ जिले के निवासी हैं, लेकिन फिलहाल यह मुल्जिम जेल से फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है.  

गवाही वापसी का दवाब 
सलमान के भाई नौशाद के जरिये दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक मुल्जिम, सलमान पर गवाह के तौर पर अपना नाम वापस लेने का दबाव बना रहे थे लेकिन उनके भाई ने ऐसा करने से इनकार कर दिया था. पुलिस ने बताया कि शनिवार को उसे बिजोपुरा गांव के जंगल में ले जाया गया, जहां उस पर गोलियां बरसा दी गईं. पुलिस ने बताया कि डेड बॉडी बरामद किए जाने के बाद रविवार को उसकी पहचान की गई है. 

TAGS

Trending news