Abdul Rauf Azhar: अब्दुल रऊफ अजहर की ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मौत हो गई है. वह मसूद अजहर का भाई था और भारत के खिलाफ एक बड़े आतंकी ऑपरेशन में शामिल रहा था. पढ़ें पूरी खबर
Trending Photos
)
Abdul Rauf Azhar: भारत को आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी मिली है. ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने जैश-ए-मोहम्मद के ऑपरेशनल हेड अब्दुल रऊफ अजहर को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मार गिराया है. अब्दुल रऊफ वही आतंकी है जिसने IC-814 एयरप्लेन हाईजैक की साजिश रची थी.
भारतीय सेना ने पंजाब प्रांत के बहावलपुर और मुरिदके में जैश और लश्कर-ए-तैयबा के मुख्यालयों को निशाना बनाते हुए जबरदस्त हमले किए थे. ये दोनों संगठन सालों से भारत पर हमले कर रहे थे और कई निर्दोष लोगों की जान ले चुके थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारे गए लोगों में अब्दुल रऊफ अजहर भी शामिल है, जो जैश-ए-मोहम्मद का एक बड़ा कमांडर था और अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क में अहम भूमिका निभाता था.
अब्दुल रऊफ, युनाइटेड नेशन्स के जरिए घोषित आतंकी मसूद अजहर का भाई था. सूत्रों के मुताबिक, बहावलपुर में हुए हमले में मसूद अजहर के 10 परिवार के मेंबर्स भी मारे गए हैं, जिनमें उसकी बहन और बहनोई भी शामिल हैं. खुद जैश की ओर से जारी एक बयान में इनकी मौत की पुष्टि की गई है.
अब्दुल रऊफ अजहर की भूमिका IC-814 हाईजैक में थी. जिसकी वजह से भारत को ओमर सईद शेख जैसे खतरनाक आतंकवादी को रिहा करना पड़ा था. ओमर सईद बाद में अमेरिकी पत्रकार डैनियल पर्ल का अपहरण और हत्या करने के लिए जिम्मेदार माना गया.
ऑपरेशन सिंदूर भारत का एक सटीक जवाबी हमला था, जो 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले में 26 नागरिकों की मौत के बाद शुरू किया गया. इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के बहावलपुर और मुरिदके में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी.