Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2753000
Zee SalaamIndian MuslimIND-PAK Ceasefire पर क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपित ट्रंप; कश्मीर का उठाया मुद्दा

IND-PAK Ceasefire पर क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपित ट्रंप; कश्मीर का उठाया मुद्दा

Trump on IND-PAK War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह सीजफायर से खुश हैं, अगर यह नहीं होता तो लाखों लोगों की जान जा सकती थी. पूरी खबर पढ़ने के लिए स्क्रॉल करें.

IND-PAK Ceasefire पर क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपित ट्रंप; कश्मीर का उठाया मुद्दा

Trump on IND-PAK War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच हुई गोलीबारी रोकने की सहमति का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि अगर यह समझौता न होता तो लाखों निर्दोष लोगों की जान जा सकती थी, क्योंकि हालात परमाणु युद्ध की ओर बढ़ रहे थे.

क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?

ट्रंप ने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा,"मैं भारत और पाकिस्तान के मजबूत और साहसी नेतृत्व की सराहना करता हूं, जिन्होंने समझदारी और धैर्य से यह फैसला लिया कि अब आक्रामकता को रोकने का समय है. अगर ऐसा न होता तो लाखों निर्दोष लोगों की जान जा सकती थी. उनके इस बहादुरी भरे कदम से उनकी विरासत और महानता और बढ़ गई है." ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिका ने इस शांति समझौते में मदद की है, और वह चाहते हैं कि कश्मीर मुद्दे वह दोनों देशों के बीच मध्यस्ता करे.

ट्रंप ने कश्मीर पर कही ये बात

उन्होंने कहा,"मुझे गर्व है कि अमेरिका इस ऐतिहासिक और साहसिक फैसले में मदद कर सका. हालांकि इसे चर्चा में नहीं लाया गया, फिर भी मैं भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ व्यापार बढ़ाने की योजना बना रहा हूं. इसके अलावा, मैं दोनों देशों के साथ मिलकर काम करूंगा ताकि देखा जा सके कि क्या कश्मीर पर, 'हजार साल बाद' ही सही, कोई समाधान निकाला जा सकता है."

Add Zee News as a Preferred Source

बता दें, भारत ने पहले ही कई बार साफ कर दिया है कि जम्मू-कश्मीर पर किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता स्वीकार नहीं की जाएगी. भारत का कहना है कि यह उसका आंतरिक मामला है. शनिवार को भारत सरकार ने कहा कि यह समझौता भारत और पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों (DGMOs) के बीच हुआ है और इसमें अमेरिका की कोई भूमिका नहीं रही.

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा,"भारत आतंकवाद के खिलाफ हमेशा एक सख्त और अडिग रुख रखता आया है. भारत और पाकिस्तान ने गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनाई है, लेकिन भारत आतंकवाद के किसी भी रूप को बर्दाश्त नहीं करेगा और इस पर कड़ा रुख जारी रहेगा."

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news