IND-PAK Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन जारी है और ऐसे में 6 दिनों में 786 पाकिस्तानियों ने भारत छोड़ा है और 1376 भारतीय घर वापस आए हैं. पूरी खबर पढ़ने के लिए स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
IND-PAK Tension: एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि 24 अप्रैल से शुरू होकर सिर्फ छह दिनों में 786 पाकिस्तानी नागरिक अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत छोड़ चुके हैं. इसी दौरान 1376 भारतीय नागरिक पाकिस्तान से लौटे हैं. बता दें, 24 अप्रैल को सरकार ने ऐलान किया था कि सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 27 अप्रैल तक भारत छोड़ देना चाहिए. हालांकि जिनके पास मेडिकल वीजा था, उन्हें 29 अप्रैल तक की छूट दी गई थी.
राजनयिक, आधिकारिक और लंबे समय वाले वीजा धारकों को इस आदेश से छूट दी गई है. 12 तरह के शॉर्ट-टर्म वीजा वाले पाकिस्तानी नागरिकों के लिए भारत में ठहरने की आखिरी तारीख रविवार (29 अप्रैल) थी. यह सख्ती जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद की गई, जिसमें 26 टूरिस्ट की मौत हुई थी. सरकार ने भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा न करने की सलाह दी है. जो भारतीय अभी पाकिस्तान में हैं, उनसे जल्द से जल्द भारत लौटने को कहा गया है.
एक अधिकारी ने बताया, "कई पाकिस्तानी नागरिक दुबई या अन्य रास्तों से उड़ानों के ज़रिए भारत छोड़ चुके हैं, क्योंकि भारत से पाकिस्तान के लिए कोई सीधी उड़ान नहीं है. हम उम्मीद कर रहे हैं कि और पाकिस्तानी नागरिक भारत छोड़ेंगे क्योंकि राज्य पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां देशभर में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर रही हैं."
उन्होंने बताया कि इसके लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है. जिसमें खुफिया एजेंसियां भी सहयोग कर रही हैं. एक दूसरे अधिकारी ने बताया कि 29 अप्रैल के बाद अगर कोई पाकिस्तानी नागरिक भारत में रुकता है, तो उसकी मौजूदगी को गैरकानूनी माना जाएगा और उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई एक्शन लिए हैं. जिसमें से एक फैसला ये भी है.