Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2750075
Zee SalaamIndian MuslimIND-PAK War: हैदराबाद की कराची बेकरी के खिलाफ प्रदर्शन; मालिक का नाम जानने पर हुआ मोय-मोय!

IND-PAK War: हैदराबाद की कराची बेकरी के खिलाफ प्रदर्शन; मालिक का नाम जानने पर हुआ मोय-मोय!

IND-PAK War: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव है और ऐसे में हैदराबाद की कराची बेकरी के खिलाफ लगातार प्रदर्शन जारी है. अब बेकरी के मालिकों ने बयान जारी करते हुए सफाई पेश की है.

IND-PAK War: हैदराबाद की कराची बेकरी के खिलाफ प्रदर्शन; मालिक का नाम जानने पर हुआ मोय-मोय!

IND-PAK Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, हिंदुस्तान के हैदराबाद में मौजूद कराची बेकरी काफी सुर्खियों में है. लोग इसपर पाकिस्तानी ब्रांड होने का इल्जाम लगे रहे हैं. इसके बाद ब्रांड ने सफाई दी है कि वे एक हिंदुस्तानी ब्रांड है और इसका नाम सिर्फ इतिहास का हिस्सा है, न कि किसी विचारधारा या नेशनैलिटी से जुड़ा हुआ है.

बेकरी ने सोशल मीडिया पर दी सफाई

बेकरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की सफाई की है. उन्होंने कहा कि हम गर्व से भारतीय हैं. कराची बेकरी 100% भारतीय ब्रांड है, जिसकी स्थापना 1953 में हैदराबाद, भारत में हुई थी. हमारा नाम हमारे इतिहास का हिस्सा है, न कि हमारी राष्ट्रीयता का. कृपया हमें हमारे काम और सेवा के आधार पर समर्थन दें. हम एक भारतीय ब्रांड हैं, जो भारत के लिए प्यार से काम करता है."

क्यों पड़ गया कराची बेकरी नाम, मालिकों ने दी सफाई

बेकरी के मालिक मालिक राजेश और हरीश रामनानी ने बताया कि यह नाम किसी विचारधारा से नहीं, बल्कि विभाजन के समय की विरासत से जुड़ा है. उन्होंने कहा, "हमारे दादा, खांचंद रामनानी, भारत बंटवारे के दौरान पाकिस्तान से भारत आए थे. उन्होंने जन्म कराची में हुआ था इसी वजह से इस बेकरी का नाम यह रखा गया है. हम गर्व से भारतीय हैं और 1953 से इस देश में बेकरी चला रहे हैं."

Add Zee News as a Preferred Source

बेकरी के खिलाफ प्रदर्शन

हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हमला हुआ था. इस हमले में 26 लोगों की जान गई थी. अटैक के बाद पाकिस्तान के खिलाफ जमकर प्रदर्शन हुए थे और इस दौरान बेकरी के खिलाफ भी प्रोटेस्ट हुआ. लोगों ने गुजारिश की कि इस बेकरी का नाम बदल दिया जाए. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि भारतीय व्यवसायों के नाम पाकिस्तान के शहरों से नहीं जुड़े होने चाहिए. तभी से ये विवाद जारी है.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news