Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2749501
Zee SalaamIndian MuslimIND-PAK War News: उरी में पाकिस्तानी हमला, महिला की मौत, 1 गंभीर तौर पर घायल

IND-PAK War News: उरी में पाकिस्तानी हमला, महिला की मौत, 1 गंभीर तौर पर घायल

IND-PAK War News: पाकिस्तान ने उरी में हमला किया है, जिसमें एक महिला की मौत हो गई है. मरने वाली महिला का नाम नरगिस बेगम था, जो रज़रवानी की रहने वाली थी. पाकिस्तान के जरिए दागे गए शेल की वजह से एक महिला गंभीर तौर पर घायल भी हुई है.

IND-PAK War News: उरी में पाकिस्तानी हमला, महिला की मौत, 1 गंभीर तौर पर घायल

IND-PAK War News: उत्तर कश्मीर के बारामुला ज़िले के उरी इलाके में गुरुवार को पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलाबारी में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला घायल हो गई. बता दें, बीती रोज से ही पाकिस्तान और भारतीय सेना के बीच गोलाबारी जारी है. भारत ने पाक के कई ड्रोन्स को तबाह कर दिया है.

कैसे हुई महिला की मौत

अधिकारियों के मुताबिक, रज़रवानी से बारामुला जा रहा एक वाहन मोहुरा के पास शेल की चपेट में आ गया. इस घटना में नरगिस बेगम, जो कि बशीर खान की पत्नी और रज़रवानी की निवासी थीं, की मौत हो गई. वहीं दूसरी महिला हफीजा, रज़ीक अहमद खान की पत्नी, घायल हो गईं. उन्हें इलाज के लिए तुरंत जीएमसी बारामुला ले जाया गया.

लगातार गोलाबारी से तनाव

पाकिस्तान बीते कई दिनों से उरी और कुपवाड़ा के सीमावर्ती इलाकों में लगातार गोलाबारी कर रहा है. गुरुवार रात को हालात और गंभीर हो गए जब पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में मिसाइल और ड्रोन से हमले करने की कोशिश की.

Add Zee News as a Preferred Source

भारत ने दिया करारा जवाब

भारतीय वायु रक्षा प्रणाली (एयर डिफेंस) ने सभी पाकिस्तानी मिसाइलों और ड्रोनों को मार गिराया है. जैसलमेर में भारतीय एयर डिफेंस ने पाकिस्तानी ड्रोन को भी इंटरसेप्ट कर लिया. कई इलाकों में धमाकों की आवाजें और आसमान में चमकते हुए धमाके देखे गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत ने पाकिस्तान के 50 से ज्यादा ड्रोन तबाह किए हैं.

ऑपरेशन सिंदूर

यह हमला ऐसे समय हुआ है जब 2 दिन पहले भारत ने 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के 9 इलाकों में आतंकियों के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी. उस हमले में 26 लोगों की जान गई थी. भारत ने 7-8 मई की रात को पाकिस्तान द्वारा भारत के 15 शहरों को निशाना बनाने की कोशिश भी नाकाम कर दी.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news